3 भारतीय खिलाड़ी जो IPL 2023 में हुए बुरी तरह फ़्लॉप, अब चयनकर्ता निकालेंगे टीम इंडिया से बाहर

आईपीएल (IPL 2023) का शबाब देश में अपने चरम पर है, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग भारत में हर दिन रोमांच पैदा कर रही है। इस लीग का खुमार इतना है कि 74 मैचों में से 54 मुक़ाबले खेले जा चुके है, लेकिन अभी तक प्ले ऑफ़ के लिए किन 4 टीमें पहुचेंगी किसी को कुछ मालूम नहीं।

10 टीमों में से 8 टीमें हर दिन पॉइंट्स टेबल पर भारी उलटफेर कर रही है। ऐसे में टीमों के साथ खिलाडियों में भी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। एक आम क्रिकेट फैन के नज़रिये से आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है। जिसमे भारतीय खिलाड़ी अपना जलवा दिखा कर सीधे टीम इंडिया में जगह पाते है।

लेकिन ठीक इसके इतर ऐसा भी होता है कि जिन खिलाडियों ने कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं किया उन्हें टीम इंडिया से बाहर भी निकाला जाता है। तो आज इस लेख में हम उन्ही 3 भारतीय खिलाडियों के बारे में जानेंगे जिन्होंने आईपीएल (IPL 2023) फ़्लॉप प्रदर्शन से टीम इंडिया ने अपना पत्ता कटवा लिया है।

3 भारतीय खिलाड़ी जो IPL 2023 में हुए बुरी तरह फ़्लॉप

1. दीपक हूडा

Image Source: Google

इस लिस्ट में पहला नाम है ऑल राउंडर दीपक हूडा का। दीपक का पिछला आईपीएल सीजन 2022 बेहद ही शानदार बीता था। हूडा ने साल 2022 में खेले गए 15 मुकाबलों में 32.21 की औसत से शानदार 451 रन जड़े थे। जिसमे 4 अर्धशतक शामिल था। इसी वजह से हूडा की एंट्री सीधे टीम इंडिया में हो गई थी।

टीम इंडिया में आते साथ हुडा ने आयरलैंड के खिलाफ उन्ही के घर में अपना पहला टी20 शतक भी ठोका था। जिसके बाद से लगने लगा था कि दीपक हूडा अब टीम इंडिया का भविष्य है। बात तो यहाँ तक उठने लगी थी कि हूडा को विराट कोहली का विकल्प बताया जाने लगा था। हालाकिं कोहली भी एशिया कप 2022 से पहले तक अपना फॉर्म तलाश रहे थे।

इसके बाद हर सीरीज में हूडा का नाम नार्मल होने लगा था। हूडा जबसे टीम इंडिया में आये थे टीम इंडिया के लिए लकी भी साबित हुए टीम ने लगातार 14 टी20 मैच जीते थे। लेकिन इसके बाद से ही हूडा का प्रदर्शन गिरने लगा टी20 वर्ल्डकप 2022 के पहले हूडा चोटिल होकर टीम इंडिया से बाहर हुए। लेकिन इसके बाद से हूडा अपना फॉर्म तलाश रहे है।

हूडा के पास एक मौका था आईपीएल (IPL 2023) जिसमे वह शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी कर सकते थे। लेकिन हूडा ने निराश किया। अभी तक खेले गए आईपीएल (IPL 2023) में हूडा ने 10 मुकाबलों में मात्र 7.11 की औसत से सिर्फ़ 64 रन ही बना पाए है। हूडा टीम के लिए अब कमज़ोर कड़ी साबित हो रहे है। टीम इंडिया से तो दूर अब हूडा के अपनी आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में भी बने रहना मुश्किल नज़र आ रहा है।

ALSO READ : 5 बाएं हाँथ के भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने IPL 2023 में शानदार प्रदर्शन से जीता सबका दिल, अब टीम इंडिया में निभा सकते है फ़िनिशर का रोल

2. हर्षल पटेल

Image Source: Google

इस लिस्ट में दूसरा नाम है पर्पल पटेल यानी हर्षल पटेल का। हरयाणा का यह खिलाड़ी साल 2021 में सबसे ज़्यादा 32 विकेट लेकर पर्पल कैप जीता था। जिस वजह से उन्हें टीम इंडिया में एंट्री मिली थी। लेकिन औसत प्रदर्शन फिर लंबे समय तक चोट की वजह से बाहर होना पटेल के लिए खतरे की घंटी की तरह साबित हुआ।

टीम इंडिया के लिए हर्षल पटेल ने 25 टी20 मुकाबले खेले है, जिसमे उन्होंने ने 9.18 की इकॉनमी से रन लुटाये और 29 विकेट अपने नाम किये है। बीते साल 2022 के वेस्ट इंडीज दौरे पर चोटिल हुए हर्षल पटेल के लिए टीम इंडिया में वापसी अब मुश्किल नज़र आ रही है। आईपीएल में इस साल यानी 2023 में पटेल के आंकड़ें देखें तो आलम है कि पर्पल पटेल के लिए अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ख़ेमे में भी बने रहना मुश्किल नज़र आ रहा है।

आईपीएल (IPL 2023) में हर्षल पटेल ने अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में 9.95 की इकॉनमी से रन ख़र्चे है और 12 विकेट अपने नाम किये है। इस ख़राब प्रदर्शन से आसीबी की टीम ने पहले उन्हें टीम की प्लेइंग-XI से बाहर किया फिर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मौका दिया। लेकिन पटेल वहां भी अपनी छाप छोड़ने में नाक़ाम साबित हुए है। ऐसे में अब टीम इंडिया के दरवाज़े पटेल के लिए बंद नज़र आते है।

3. उमरान मलिक

Image Source: Google

इस लिस्ट में तीसरा, आखिरी और चौकाने वाला नाम है जम्मू एक्सप्रेस उमरान मालिक का। युवा तेज़ गेंदबाज़ ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन से सबकी नज़र में आये थे। जिस वजह से उमरान को टीम इंडिया में भी मौका दिया गया था। साल 2022 के प्रदर्शन पर नज़र डालें तो उमरान मालिक ने 14 मुकाबलों में 9.03 की इकॉनमी से 22 विकेट अपने नाम किये थे।

इसके बाद युवा तेज़ गेंदबाज़ को टीम इंडिया में लगातार मौका दिया गया। उमरान ने टीम इंडिया के लिए अब तक 8 टी20 और इतने ही वनडे खेले है। जिसमे उन्होंने टी20 में 10.48 की इकॉनमी से 243 रन दिए और 11 विकेट अपने नाम किये। लेकिन अब आईपीएल (IPL 2023) में उमरान मालिक कुछ कमाल दिखाने में नाक़ाम साबित हुए है।

आईपीएल (IPL 2023) में उमरान मालिक ने सिर्फ़ 7 मैच ही अब तक खेले है, इसकी वजह उनका ख़राब प्रदर्श भी है। इन 7 मैचों में जम्मू एक्सप्रेस ने सिर्फ़ 5 विकेट अपने नाम किये है। यही कारण है कि उमरान मालिक को कम मौके मिल रहे है। इस सीजन उनका इकॉनमी 10.35 का जो बहुत ख़राब माना जाता है। इस फ्लॉप शो के बाद से टीम इंडिया में भी उमरान मालिक के लिए जगह बन पाती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

ALSO READ : 3 कारण क्यों जल्द सरफ़राज़ खान को मिलनी चाहिए भारतीय टीम में जगह

Leave a comment