आईपीएल 2023 (IPL 2023) अब अपने अंजाम की ओर बढ़ रहा है, इसी महीने यानी 28 मई को इस 16वें सीजन का फ़ाइनल मुकाबला खेला जायेगा। वैसे तो इस चमचमाती टॉफी को कोई एक टीम जीतेगी। लेकिन इस पुरे टूर्नामेंट में कई ऐसे युवा खिलाड़ी है, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता है। सभी 10 टीमों में युवा भारतीय खिलाडियों को ख़ूब मौके मिले है।
ख़ास कर के इम्पैक्ट रूल आने से जहां पिछले साल तक सिर्फ़ 1 युवा भारतीय खिलाड़ी को मौका मिल रहा था, वहीं इस सीजन 2-2 मौके मिल रहे है। इस मौके को भी कई युवा प्रतिभा खिलाडियों ने भुनाया और फैंस, भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाडियों और टीम इंडिया के चयनकर्ताओं का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। ऐसे में आइये जानते है ऐसे ही 5 युवा खिलाडियों के बारे में जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया का दरवाज़ा खट खटाया है।
IPL 2023 से इन 5 युवा खिलाडियों ने टीम इंडिया के दरवाज़े पर दी दस्तक
1. रिंकू सिंह

इस लिस्ट में पहला नाम है उत्तर प्रदेश से आने वाले युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह का। रिंकू सिंह IPL में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के लिए खेलते है। IPL 2022 में भी रिंकू सिंह ने अपनी बल्लेबाज़ी का जौहर दिखाया था। जिसके बाद केकेआर की टीम ने IPL 2023 के लिए रिंकू सिंह पर भरोसा जताया था और उन्हें रिटेन किया था।
इस भरोसे का रिंकू सिंह ने बहुत ही शानदार तोहफ़ा अपने फ्रेंचाइजी को दिया। आईपीएल के इतिहास में भी रिंकू सिंह ने अपना नाम दर्ज़ करा लिया है। दरअसल गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिंकू सिंह ने आख़िरी के 5 गेंदों में 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को एक हारा हुआ मैच जीताया था। जिसके बाद से ही क्रिकेट की दुनिया में रिंकू सिंह का नाम खूब सुर्खिया बटोरने लगा है।
सिर्फ़ यही नहीं रिंकू सिंह ने इसके साथ कई मुकाबलों में भी केकेआर की टीम को मजबूती दी है और मैच भी जीताया है। रिंकू के इस सीजन के प्रदर्शन पर नज़र डालें तो, युवा बल्लेबाज़ ने अब तक खेले 11 मुकाबलों में 337 रन बना चूका है। जिसमे 2 अर्धशतक भी शामिल है, 56.17 का सबसे अच्छा औसत है। ऐसे में इस युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ ने भारतीय टीम के लिए अपना दावा ठोक दिया है।
2. यशस्वी जायसवाल

इस लिस्ट में दूसरा नाम है मुंबई के 21 साल के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल का। वैसे तो IPL 2023 के शुरुआत से ही यशस्वी जायसवाल का बल्ला गरज रहा है। लेकिन युवा खिलाड़ी का नाम सुर्ख़ियों में तब आया जब मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ शतक बनाया। जायसवाल ने IPL 2023 में अब तक खेले 11 मुकाबलों में 43.36 की औसत से 477 रन बनाये है। जिसमे उन्होंने 3 अर्धशतक के साथ एक शतक जमाया और बेस्ट स्कोर 124 का है।
जायसवाल के इस शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स का फायदा तो हो ही रहा है, लेकिन भारतीय क्रिकेट का भविष्य भी उज्वल नज़र आ रहा है। दरअसल भारतीय टी20 टीम में फ़िलहाल युवा चेहरों को ख़ूब मौका मिल रहा है, इसकी वजह सीनियर खिलाडियों के वर्क लोड मैनेजमेंट भी है। ऐसे में टीम इंडिया टी20 में अभी तक अपने सलामी बल्लेबाज़ पर चयन नहीं कर पाई है। यही वजह है यशस्वी जायसवाल को सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर देखा जा रहा है।
एक तरफ़ से तो युवा शुभमन गिल ने तीनो फॉर्मेट में अपना कब्ज़ा जमा लिया है। लेकिन उनका साथ देने के लिए लेफ्ट हैंड के बल्लेबाज़ के तौर पर जायसवाल का नाम आगे आने की उम्मीद है। इसके पीछे की एक और वजह है मौजूदा वक़्त में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर ईशान किशन का फ़्लॉप हो रहे है।
ALSO READ : 3 कारण क्यों जल्द सरफ़राज़ खान को मिलनी चाहिए भारतीय टीम में जगह
3. नितीश राणा

इस लिस्ट में तीसरा नाम है मौजूदा वक़्त में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा का। नितीश का बल्ला इस आईपीएल सीजन भी बोल रहा है। कप्तानी की ज़िम्मेदारी में नितीश का प्रदर्शन कभी कभी छुप जाता है। लेकिन अगर उनके हालिया फॉर्म को देखे तो नितीश टीम इंडिया के हक़दार है। IPL 2023 में नितीश ने अब तक 11 मुकाबलों में 29.64 की औसत से 326 रन बना चुके है।
साल 2016 जबसे नितीश राणा ने आईपीएल में क़दम रखा है तबसे अगर नितीश के आंकड़ें देखें तो राणा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब तक नितीश ने 102 मुकाबलों में 17 अर्धशतक की मदद से 2507 रन बना चुके है। जिसमे उनका औसत 28.49 और स्ट्राइक रेट 135.73 का है। इसके साथ नितीश फिरकी गेंदबाज़ी भी कर सकते है। इस सीजन 41 गेंद फेंकी जिसमे सिर्फ़ 46 रन दिए और 3 विकेट भी अपने नाम किये है।
बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी के बाद नितीश कप्तानी में भी सक्षम है, मौजूदा सीजन में श्रेयास अय्यर की जगह उन्होंने कप्तानी को बड़े अच्छे तरीके से संभाली है। उनके कई फैसले से केकेआर की टीम को जीत भी मिली है। ऐसे में नितीश टीम इंडिया के प्रबल दावेदार है। बीते एक सालों में दीपक हूडा को टीम इंडिया में जिस रोल के लिए रखा जाता है, जिसमे वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए है। हूडा की जगह नितीश टीम इंडिया के लिए अच्छा विकल्प हो सकते है।
4. तिलक वर्मा

मुंबई इंडियन के युवा लेफ्ट हैंड के बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने IPL 2023 की शुरुआत में अपने शानदार बल्लेबाज़ी से सबका दिल जीत लिया है। तिलक वर्मा ने रोहित, ईशान और सूर्यकुमार यादव जब अपनी फॉर्म को तलाश रहे थे तब अकेले वैन मैन आर्मी की तरह मुंबई इंडिया को मैच जीताया। जिसके बाद से वह सबकी नज़रो में आये।
IPL 2023 में तिलक वर्मा ने अब तक खेले 9 मुकाबलों में 45.67 की औसत से 274 रन बना चुके है। जिसमे उनके बेस्ट स्कोर 84* है। वर्मा ने बीते साल 2022 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था, और पहले ही सीजन से वर्मा ने अपनी क़ाबिलियत का जौहर पेश किया। जिस वजह से आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2023 के लिए रिटेन भी किया था।
साल 2022 के प्रदर्शन पर नज़र डालें तो वर्मा ने 14 मुकाबलों में 36.09 की औसत से 397 रन बनाये थे। जिनमे 2 अर्धशतक शामिल थे। वर्मा की बढ़ती काबिलयत को देख उनके कप्तान रोहित शर्मा जो भारतीय टीम के कप्तान भी है ने कई मौको पर कहा है कि तिलक को जल्द टीम इंडिया में मौका दिया जायेगा। तिलक वर्मा मध्यक्रम के साथ फ़िनिशर का रोल निभाने में सक्षम है।
5. शिवम् दुबे

मुंबई से आने वाले ऑल राउंडर खिलाड़ी शिवम् दुबे ने पहली बार सुर्खियां साल 2019 में बटोरीं थी, जब उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बरोदा के ख़िलाफ़ आखिरी दिन 5 गेंदों में लगातार 5 छक्के जड़े थे। इसके बाद दुबे को 5 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने साल 2019 में अपने साथ जोड़ा था। इसके बाद 4.40 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में खरीदा था। लेकिन साल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पलटन में शामिल किया।
इसके बाद से धोनी की कप्तानी में शिवम् दुबे साल दर साल बेहतर होते जा रहे है। इस बात का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2022 में दुबे 28.90 की औसत से रन बनाये थे और इस साल 2023 में अब तक 11 मुकाबलों में दुबे के बल्ले से 290 रन निकल चुके है और वो भी 36.25 की शानदार औसत से।
शिवम् दुबे बड़े बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते है और वह गेंदबाज़ी भी कर सकते है। ऐसे में टीम इंडिया को फिलहाल एक फिनिशर चाहिए जो पारी को ष्णाद्ऱ तरीके से ख़त्म कर सके। और ज़रुरत पड़ने पर गेंदबाज़ी भी कर सके। ऐसे में शिवम् दुबे वह खिलाड़ी हो सकते है।
ALSO READ : ODI World Cup 2023 : 5 कारण क्यों भारत जीत सकता है 2023 का विश्व कप