महेंद्र सिंह धोनी के साथ इन 4 भारतीय खिलाडियों का भी हुआ IPL 2023 के बाद करियर ख़त्म

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट दुनिया के साथ आईपीएल इतिहास में भी सबसे बड़े और सबसे सफ़ल कप्तानों में से एक है। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार चैंपियन बनाया है। भारत ही नहीं दुनिया के सभी क्रिकेटरों और खिलाडियों की ख्वाहिश धोनी की तरह बनने और खेलने की होती है।

धोनी क्रिकेट और आईपीएल का इतना बड़ा नाम है कि उनकी मैच से पहले सिर्फ़ अभ्यास करते हुए देखने के लिए भी स्टेडियम पूरा हॉउसफुल हो जाता है। वहीं अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से साल 2019 में सन्यास लेने के बाद धोनी सिर्फ़ आईपीएल खेलते है। लेकिन आईपीएल 2023 माही के लिए अपने क्रिकेट करियर का आख्रिरी पड़ाव होने वाला है। इस बात की पुष्टि ख़ुद माही और उनकी टीम सीएसके भी पहले बातों बातों में कर चुकी है।

माही के साथ और माही के शोर में इन 4 भारतीय खिलाडियों का भी यह सीजन अपने करियर का आख़िरी साबित होने वाला है। जो बड़े नाम धोनी की हवा में गुमनाम हो जायेंगे। ऐसे में आइये जानते है उन सभी खिलाडियों के बारे में।

1. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)

Image Source: Google

आईपीएल 2023 के आग़ाज़ से ही फैंस के बीच यह ख़बर पहुंच गयी थी कि थला का यह आखिरी सीजन होगा। जिस वजह से दर्शको और फैंस ने माही के हर मैच में उनकी जर्सी के रंग पीले से पुरे स्टेडियम भरने लगे। सिर्फ़ चेन्नई ही नहीं राजस्थान, पंजाब, हैदरबाद, गुजरात, दिल्ली धोनी की टीम जहाँ जाती वहां के फैंस अपनी होम टीम के बजाय माही की टीम को सपोर्ट करने पहुँचती। इसी बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि माही की फैन फॉलोविंग कितनी बड़ी है। फैंस का यह अनोखा फेयरवेल शायद ही क्रिकेट के खेल में किसी खिलाड़ी को मिला होगा।

धोनी की काबिलियत किसी आंकड़ें में मिलना मुश्किल है। जो काम वह मैदान पर करते है उसका शायद ही कोई रिकॉर्ड बुक में कोई कॉलम होगा। विकेट के पीछे से मैच पलटने में माही को महारथ हासिल है। लेकिन आईपीएल 2023 में धोनी के प्रदर्शन को देखें तो माही ने अब तक कुल 11 मुकाबले खेले है जिसमे उन्होंने 48 की औसत से 96 रन बनाए हैं। 10 छक्के के साथ माहि का स्ट्राइक रेट 204.26 का है। ऐसे में माही की विदाई का यह शानदार मौका है जहाँ टीम के साथ माही का बल्ला भी बोल रहा है।

2. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)

Image Source: Google

दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट का वो नाम है जो धोनी से पहले भारत के लिए क्रिकेट खेल चूका है। लेकिन धोनी की बढ़ती नाम और प्रदर्शन की वजह से दिनेश का करियर ठंढे बस्ते में चला गया था। टीम इंडिया में जगह ना मिलने की वजह से दिनेश ने हाँथ में माइक थाम कर कमेंट्री शुरु कर दी थी। लेकिन आईपीएल 2022 में शनादर प्रदर्शन से दिनेश ने टीम इंडिया में फिरसे वापसी की थी।

बीते साल आईपीएल 2022 में दिनेश ने 16 मुकाबलों में 55 की औसत से 330 रन बनाये थे। जिसमे 22 छक्के और 27 चौके शामिल थे। इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था कि, आप में अभी क्रिकेट बाकी है। और इस दमदार प्रदर्शन से कार्तिक ने टीम इंडिया में जगह बनाई एशिया कप 2022 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 भी खेला। लेकिन औसत प्रदर्शन की वजह से फिरसे टीम से बाहर हो गए।

आईपीएल 2023 से उम्मीद थी कि कार्तिक वापस से अपने रंग में लौट कर वापसी करेंगे लेकिन हुआ ठीक इसका उल्टा। इस सीजन कार्तिक ने खेले 11 मुकाबलों में सिर्फ़ 14.00 की औसत से 140 रन ही बना पाए है। यही वजह है कि उनकी टीम आरसीबी आईपीएल 2023 में फ़्लॉप साबित हुई। अब इस ख़राब प्रदर्शन और बढ़ती उम्र के कारण दिनेश को आईपीएल 2023 के बाद सन्यास लेना पड़ सकता है।

ALSO READ : 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने IPL 2023 में की थी वापसी लेकिन आईपीएल 2024 में नहीं आएंगे नज़र, अब सन्यास ही बचा आखिरी रास्ता

3. रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha)

Image Source: Google

इस लिस्ट में तीसरा नाम है भारतीय अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिद्धिमान साहा का, साहा एक ऐसा खिलाड़ी है जिसे भारतीय टीम में बेहद कम मौके मिले। 2021 से पहले तक साहा ने केकेआर, सनराइज़र्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ़ से खेल चुके है। 2021 में ख़राब प्रदर्शन के बावजूब नई टीम गुजरात जायंट्स ने उन्हें 2022 में अपने साथ जोड़ा।

आईपीएल 2022 में साहा ने दमदार प्रदर्शन दिखाया, उन्होंने बीते साल 11 मुकाबलों में 31.70 की औसत से 317 रन बनाये। जिसमे 3 अर्धशतक शामिल है। लेकिन आईपीएल 2023 में साहा कुछ ख़ास कमाल करने में नाक़ाम रहे, रन तो कम बनाये लेकिन विकेटकीपिंग आला दर्जे की रही। इस साल साहा ने अब तक खेले 11 मुकाबलों में 27.30 की औसत से 273 रन बनाये।

इस सीजन साहा ने 81 रनो की पारी खेली थी, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में वह चोटिल केएल राहुल की जगह टीम में शामिल हो सकते है। लेकिन ईशान किशन के नाम का ऐलान हो गया। इसके बाद से साहा की उम्मीद अब पूरी तरह से ख़त्म हो गई। इसके पीछे की बड़ी वजह उनकी उम्र 39 का होना भी है। अगले साल सहा 40 के हो जायेंगे ऐसे में गुजरात की टीम इनको अपनी टीम में रखेगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

4. केदार जाधव (Kedar Jadhav)

Image Source: Google

इस लिस्ट में चौथा नाम है ऑल राउंडर केदार जाधव का। वैसे तो केदार का आईपीएल करियर साल 2021 में ही ख़त्म हो गया था। लेकिन इस साल आईपीएल 2023 में केदार की वापसी हुई। आरसीबी ने अपने ख़राब मिडिल आर्डर की वजह से उन्हें अपनी टीम में जोड़ा। केदार की आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 95 मैच खेले है जिसमे उन्होंने 22.37 की औसत से 1208 रन बनाये है।

केदार ने टीम इंडिया के लिए अच्छा खेला है, भारतीय टीम के लिए उन्होंने 73 वनडे मुकाबलों में 42.09 की औसत से 1389 रन बनाये है जिसमे 2 शतक भी शामिल है। ऑल राउंडर ने अपना आखिरी मुकाबला भारत के लिए साल 2020 में खेला था। इसके बाद से उनका पत्ता कट गया। जिस वजह से उन्होंने हाल ही में अपना कमेंट्री में किस्मत आजमाया है। लेकिन आरसीबी ने सिर्फ़ इस सीजन के लिए उन्हें शामिल किया।

लेकिन टीम में शामिल होने के बाद प्लेइंग-XI में मौका तलाश रहे सीनियर खिलाड़ी ने अभी तक कुछ कमाल नहीं किया है। यही वजह है कि आईपीएल 2024 में यह खिलाड़ी नहीं दिखेगा। अगले साल केदार 40 के हो जायेंगे ऐसे में शायद की कोई टीम उन्हें मौका देना चाहेगा। तो यह कहना गलत नहीं होगा कि केदार का यह सीजन आख़िरी होगा।

5. मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal)

Image Source: Google

इस लिस्ट में पांचवां, आखिरी और चौकाने वाला नाम है मयंक अग्रवाल। जी हाँ 32 साल की उम्र में मयंक अग्रवाल का क्रिकेट करियर ख़त्म होने की कगार पर खड़ा है। मयंक अग्रवाल बीते कुछ महीनो से और आईपीएल में फ़्लॉप साबित हो रहे है। हालाकिं इस दौरान उन्होंने घरेलु मुकाबलों में अच्छे रन बनाये है। लेकिन अन्तराष्ट्री स्तर पर मयंक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम साबित हुए है।

भारतीय टीम में भी अब उनकी जगह बनते नहीं दिख रही, उन्होंने साल 2022 में भारत के लिए अपना आख़िरी मैच खेला था। जिसके बाद से टीम इंडिया से उनका पत्ता कट ता चला जा रहा है। टीम इंडिया के बाद अब आईपीएल से भी बल्लेबाज़ का पत्ता कटने वाला है। इसकी वजह है उनका लगातार फ़्लॉप प्रदर्शन देना। इस सीजन मयंक ने अब तक खेले 9 मुकाबलों में 20.78 की औसत से सिर्फ़ 187 रन ही बना पाए है।

अगर पुरे आईपीएल के आंकड़ें देखें तो मयंक ने अब तक कुल 122 मुकाबले खेले है जिसमे उन्होंने 22.45 की औसत से 2514 रन बनाये है। इसमें 12 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। ऐसे में वह हर साल बड़ी दाम में खरीदे जाते है लेकिन फ़्लॉप होते है। यही वजह है कि मयंक को आईपीएल 2024 में शायद कोई खरीदार न मिले। जिस वजह से उन्हें सन्यास की घोषणा करनी पड़ सकती है।

Leave a comment