एशिया कप 2023 फाइनल हाइलाइट | Asia Cup 2023 final highlights

एशिया कप 2023 फाइनल हाइलाइट | Asia Cup 2023 final highlights – 30 अगस्त से शुरू हुए एशिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामनेट का रोमांच अब थम गया। टॉप 6 टीमों में से 4 टीमों ने सुपर-4 में अपनी जगह बनाई थी। जिसके बाद टॉप 2 यानी भारत और श्रीलंका ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

जिसके बाद एशिया कप 2023 का फाइनल इंडिया और श्रीलंका के बीच रविवार 17 सितंबर 2023 को खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह फाइनल मुक़ाबल श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला गया। तो चलिए जानते है एशिया कप 2023 फाइनल हाइलाइट | Asia Cup 2023 final highlights

एशिया कप 2023 फाइनल हाइलाइट | Asia Cup 2023 final highlights

एशिया कप 2023 का फाइनल मैच आज यानी रविवार 17 सितंबर को भारत व श्रीलंका के बीच खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने 10 विकेट से एक तरफ़ा मैच जीत लिया तो चलिये जानते है कैसा रहा मैच का हाल।

Asia cup 2023 final toss kaun jita | भारत बनाम श्रीलंका टॉस कौन जीता

इंडिया वर्सेस श्रीलंका मैच में जब टॉस के लिए श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका व भारत के कप्तान रोहित शर्मा टॉस के लिए मैदान पर उतरे तो टॉस आया श्रीलंका के पक्ष में गया, और कप्तान दासुन शनाका ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।

श्रीलंका की टीम हुई सिर्फ़ 50 रनो पर ऑल आउट

इस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंका टीम की बल्लेबाजी अच्छी नही रही, ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि श्रीलंका के लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं था। पारी के पहले ओवर में श्रीलंका ने अपना पहला विकेट खोया, और तीसरे ओवर में 4 विकेट खो दिए। एक के बाद एक श्रीलंकाई बल्लेबाज़ पिच पर आता और आउट होकर वापस चले जाता।

सबसे ज़्यादा विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस ने 17 रनो की पारी खेली, इसके बाद दुशान हेमन्था ने 13 रन बनाये जिस वजह से श्रीलंका टीम का स्कोर 50 रन तक पंहुचा, वरना ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका की टीम 50 रन भी नहीं बना पाएगी। भारत के लिए सबसे ज़्यादा मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट, हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट और जसप्रीत बुमराह ने 1 लिया।

इंडिया का अगला मैच कब है 2023 | INDIA KA AGLA MATCH KAB HAI | BHARAT KA MATCH KAB HAI

भारत ने 10 विकेट से जीता फाइनल

श्रीलंका के मात्र 50 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 6.1 ओवर यानी 37 गेंदों में ही बिना 1 भी विकेट खोये 51 रन बना कर श्रीलंका को हरा दिया। भारत की बल्लेबाज़ी जब शुरु हुई तो कप्तान रोहित शर्मा ने लक्ष छोटा और आसान देख ख़ुद को पीछे रखा और युवा ईशान किशन को शुबमन गिल के साथ पारी का आगाज़ करने को भेजा।

जिसका ज़वाब ईशान किशन ने रोहित को अच्छे से दिया और 18 गेंदों में 3 चौके लगा कर 23 रन बनाये। उनका साथ शुबमन गिल ने अच्छे से दिया और 19 गेंदों में 6 चौको के साथ 27 रन बना कर नाबाद रहे और भारत को 10 विकेट से जीत दिला दी। श्रीलंका के बल्लेबाज़ों के बाद लंकाई गेंदबाज़ो ने भी कुछ करने में नाकाम रहे।

Asia cup 2023 final ka man of the match | भारत बनाम श्रीलंका का मैन ऑफ द मैच

बात करे एशिया कप 2023 फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच कौन बना (kal ke match mein man of the match kaun bana) तो इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे भारतीय टीम के मोहम्मद सिराज जिन्होंने इस मैच में 7 ओवर की गेंदबाज़ी की जिसमे 1 मेडेन और 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किये।

मोहम्मद सिराज ने इस फाइनल मैच में पहली गेंद से हल्ला बोला था, अपने पहला ओवर मेडेन फेका और दूसरे ओवर में ही श्रीलंका के टॉप 4 बल्लेबाज़ों को आउट किया। इस दौरान सिराज हैटट्रिक से भी चुके। लेकिन सिराज ने ऐसी गेंदबाज़ी इससे पहले कभी नहीं की थी, सिराज मियां की इसी मैजिक गेंदबाज़ी की वजह से भारत फाइनल मैच में श्रीलंका को इतनी आसानी से हरा पाया, जिसके चलते उन्हें इस मैच में इस खिताब से नवाजा गया।

Asia cup 2023 ka man of the series | एशिया कप 2023 का मैन ऑफ द सीरीज

बात करे एशिया कप 2023 में मैन ऑफ द सीरीज कौन बना तो इस टूर्नामनेट के मैन ऑफ द सीरीज रहे भारतीय टीम के चाइना मैन कुलदीप यादव जिन्होंने इस टूर्नामनेट में सबसे ज़्यादा 9 विकेट अपने नाम किये, पुरे टूर्नामनेट में कोई भी टीम कुलदीप को पढ़ने में क़ामयाब नहीं हुई।

कुलदीप यादव ने इस टूर्नामनेट में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 5 विकेट चटकाए थे और सुपर 4 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 4 विकेट निकाल कर भारतीय टीम को फाइनल। दौरान दोनों ही मैचों में कुलदीप यादव मैन ऑफ़ द मैच के हक़दार थे, लेकिन उन्हें एक मैच में भी इसका ख़िताब नहीं दिया गया था। वहीं अब 2023 के अंत में कुलदीप यादव को सबसे बड़े अवार्ड मैन ऑफ द सीरीज से नवाज़ा गया।

एशिया कप 2023 फाइनल में श्रीलंका के ख़िलाफ़ भारतीय टीम की प्लेइंग-XI

मोहम्मद सिराज, रोहित शर्मा (कप्तान),कुलदीप यादव, विराट कोहली, शुबमन गिल, इशान किशन,केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, हार्दिक पंड्या, जसप्रित बुमरा, वाशिंगटन सुंदर।

एशिया कप 2023 फाइनल में भारत के ख़िलाफ़ श्रीलंका टीम की प्लेइंग-XI

मथीशा पथिराना, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चैरिथ असलांका,सदीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, डुनिथ वेललेज, प्रमोद मदुशन।

Asia cup 2023 – इंडिया श्रीलंका फाइनल मैच किस चैनल पर आ रहा हैं | india vs sri lanka final match kis channel par a raha hain

एशिया कप विजेता टीमों की लिस्ट –
एशिया कप विजेता उपविजेता मेजबान
2023 भारत श्रीलंका पाकिस्तान, श्रीलंका
2022 श्रीलंका पाकिस्तान श्रीलंका
2018 भारत बांग्लादेश युएई
2016 भारत बांग्लादेश बांग्लादेश
2014 श्रीलंका पाकिस्तान बांग्लादेश
2012 पाकिस्तान बांग्लादेश बांग्लादेश
2010 भारत श्रीलंका श्रीलंका
2008 श्रीलंका भारत पाकिस्तान
2004 श्रीलंका भारत श्रीलंका
2000 पाकिस्तान श्रीलंका बांग्लादेश
1997 श्रीलंका भारत श्रीलंका
1995 भारत श्रीलंका युएई
1990 भारत श्रीलंका भारत
1988 भारत श्रीलंका बांग्लादेश
1986 श्रीलंका पाकिस्तान श्रीलंका
1984 भारत ——- युएई

साल 1984 से शुरु हुए इस क्रिकेट एशिया कप में अभी तक कुल 16 सीजन टूर्नामनेट खेला गया है, और इस टूर्नामनेट में कौनसी टीम कितनी बार चैंपियन बनी है इसकी लिस्ट देखें तो इस टूर्नामनेट की सबसे सफल टीम है भारत, जिन्होंने एशिया कप सबसे ज़्यादा बार कुल 8 बार अपने नाम किया है।

इसके बाद एशिया कप की दूसरी सबसे सफल टीम है श्रीलंका जिन्होंने कुल 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी जीती है, लिस्ट में तीसरे नंबर पर है पडोसी मुल्क पाकिस्तान जिसने अभी तक सिर्फ़ 2 बार इस इस टूर्नामनेट की चैंपियन बन पाई है।

सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीतने वाली टीम की लिस्ट –
टीम संख्या साल
भारत  8 2023, 2018, 2016, 2010, 1995, 1990, 1988, 1984
श्रीलंका  6 2022, 2014, 2008, 2004, 1997, 1986
पाकिस्तान 2 2012, 2000
सवाल-जवाब (FAQ) –
एशिया कप 2023 का फाइनल किसने जीता?

एशिया कप 2023 का फाइनल भारतीय टीम ने जीता, टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने इस मैच को एक तरफा बना दिया, और 6 विकेट लेकर मैच को भारत की झोली में डाल दिया। जिस वजह से भारतीय टीम एशिया कप 2023 की विजेता बन गई।

एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन है?

एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज है श्रीलंका के मथीशा पथिराना जिन्होंने इस टूर्नामनेट में सबसे ज़्यादा 11 विकेट अपने नाम किये। इसके बाद कुलदीप यादव है जिन्होंने 9 विकेट लिए।

एशिया कप 2023 में अग्रणी रन स्कोरर कौन है?

एशिया कप 2023 में अग्रणी रन स्कोरर भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज़ शुबमन गिल है जिन्होंने पांच मैचों में 275 रन बनाये। इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर श्रीलंकाई बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस (253) और सदीरा समरविक्रमा (215) हैं।

सारांश –

उम्मीद है इस लेख के जरिये आपको पता चल गया होगा कि एशिया कप 2023 फाइनल हाइलाइट (Asia Cup 2023 final highlights) अंत में फिरसे बता दें कि एशिया कप 2023 का फाइनल भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीता।

क्रिकेट से सम्बंधित सभी रोचक खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video and fans reactions) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Leave a comment