एशिया कप में भारत का अगला मैच कब है 2023 | Asia cup mein bharat ka agla match kab hai 2023

एशिया कप में भारत का अगला मैच कब है 2023 | Asia cup mein bharat ka agla match kab hai 2023 – एशिया कप का आगाज़ 30 अगस्त 2023 को पाकिस्तान व नेपाल के मैच से होगा, इसमें टूर्नामेंट में एशिया की कुल 6 देशो की टीमें जैसे इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश, और नेपाल शामिल हैं। एशिया कप 2023 इस बार हाइब्रिड मॉडल में खेला जयेगा जिसके कुछ मैच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जायेंगे। बता दें कि भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा।

Asia Cup 2023 टूर्नामेंट पूरे 19 दिन तक चलेगा जिसमे कुल 13 मैच खेले जाएंगे और 17 सितंबर को इसका फ़ाइनल मैच खेला जाएगा। भारत का इस टूर्नामनेट में पहला मैच 02 सितंबर 2023, शनिवार को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ है। इसके बाद एशिया कप में भारत का अगला मैच कब है 2023 | Asia cup mein bharat ka agla match kab hai 2023 चलिए जानते है।

एशिया कप में भारत का अगला मैच कब है 2023 | Asia cup mein bharat ka agla match kab hai 2023

एशिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का बिगुल इसी हफ़्ते बजने वाला है, जिसमे इंडिया-पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच, बंगलदेश-श्रीलंका नागिन डांस मैच और पाकिस्तान बनाम अफ़ग़ानिस्तान जैसे सम्मान की लड़ाई देखने को एक बार फ़िरसे मिलेगी। बीते साल 2022 में इंडिया एशिया कप में पाकिस्तान से हार कर फ़ाइनल में नहीं पहुंच पाया था। जिसकी भरपाई इंडिया इस साल के एशिया कप ने पूरी करने वाली है।

Asia cup mein bharat ka agla match 2023 – इस साल की बात करें सभी 6 टीमों को 2 ग्रुप में बांट दिया गया है, जिसमे इंडिया, पाकिस्तान और नेपाल को ग्रुप ए में और श्रीलंका, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान को ग्रुप बी में रखा गया है। अब इंडिया के मैच को देखें तो इंडिया 02 सितंबर शनिवार को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अपना पहला मैच खेलेगा। इसके बाद एशिया कप 2023 में इंडिया का अगला मैच नेपाल की टीम के साथ 04 सितंबर सोमवार को है। यह दोनों मैच इंडिया श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में खेलेगी और दोनों ही मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे, जिसका टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी 2:30 बजे होगा।

संख्या तारीख दिन मैच स्टेडियम समय
1. 2 सितंबर 2023 शनिवार पाकिस्तान और भारत, तीसरा मैच, ग्रुप ए पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले दोपहर के 3:00 बजे
2. 4 सितंबर 2023 सोमवार भारत और नेपाल, पांचवा मैच, ग्रुप ए  पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले दोपहर के 3:00 बजे

एशिया कप में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच कब है 2023 | Asia Cup 2023 Mein India Pakistan Ka Match Kab Hai

एशिया कप में भारत का मैच कितने बजे से है | Asia cup mein bharat ka match kitne baje se hai 2023

इस बार का एशिया कप 2023 वनडे फॉरमेट में खेलेगा जायेगा, मैच के समय की बात करें तो एशिया कप में इंडिया का मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 3.00 बजे से शुरू होगा, और सभी मैचों का टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी 2:30 बजे होगा।

एशिया कप में भारत का मैच कहाँ पर है 2023

एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन भारत का पाकिस्तान जाने से मना करने के बाद इस बार का एशिया कप 2023 हाइब्रिड मॉडल में खेला जायेगा यानी पाकिस्तान और न्यूट्रल वेन्यू श्रीलंका में। ऐस में एशिया कप 2023 में इंडिया की टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी। श्रीलंका के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो और पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में यही दोनों स्टेडियम में इंडिया एशिया कप 2023 के सभी मैच खेलेगा।

एशिया कप में भारत का मैच किस चैनल पर आएगा – Asia cup mein bharat ka Match Kis Channel Par Aayega

भारत का मैच कैसे देखें लाइव एशिया कप 2023- एशिया कप 2023 टूर्नामने के सभी ब्राडकास्टिंग अधिकार स्टार स्पोर्ट नेटवर्क के हांथो में है। इस वजह से एशिया कप में भारतीय टीम का सभी मैच टीवी पर लाइव देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट चैनल पर लगाना होगा। इसके अलावा भारतीय टीम का मैच ऑनलाइन मोबाइल पर देखने के लिए आपको अपने फ़ोन में डिस्नी+हॉटस्टार का एप इनस्टॉल करना होगा, साथ ही बता दें कि सभी मैच लाइव डिस्नी+हॉटस्टार पर देखने के लिए आपको कोई सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं देना होगा क्योंकि इस बार एशिया कप 2023 डिस्नी+हॉटस्टार पर बिलकुल फ़्री है।

TV चैनल  स्टार स्पोर्ट नेटवर्क
mobile ऑनलाइन डिस्नी+हॉटस्टार

एशिया कप में भारत का रिकॉर्ड वनडे | India’s record in Asia Cup cricket ODI

बात की जाए भारतीय क्रिकेट टीम की एशिया कप में रिकॉर्ड की तो बता दें कि एशिया कप के इतिहास में भारतीय टीम सबसे सफल टीम है। टीम इंडिया ने एशिया कप को सबसे ज़्यादा 7 बार जीता है, जिसमे से वनडे फॉर्मेट में 6 बार और टी20 फॉर्मेट में 1 बार साल 2016 में बता दें कि यही वो साल था जिसमे टीम इंडिया ने आख़िरी बार एशिया कप का ख़िताब जीता था।

भारतीय टीम ने 13 में से 10 बार एशिया कप के फ़ाइनल में जगह बनाई है, अब रिकॉर्ड को देखें तो वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया ने एशिया कप के 49 मैच खेले है जिसमे से भारत ने 31 मैच जीते है, और 16 मैच में हार मिली है, 1 मैच टाई हो गया था।

टीम फॉर्मेट मैच जीत हार टाई जीत का प्रतिशत %
इंडिया वनडे- ODI 49 31 16 1 65.62 

India’s squad for asia cup 2023 | एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम

एशिया कप 2023 में भारत की टीम क्या है? –

भारतीय टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, शुबमान गिल, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, और स्टैंड बाई- संजू सैमसन।

भारत पाकिस्तान का मैच कब है 2023 | INDIA PAKISTAN KA MATCH KAB HAI 2023 | INDIA VS PAKISTAN CRICKET MATCH

सवाल-जवाब(FAQ) –

अगला एशिया कप क्रिकेट 2023 कहां है?

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप क्रिकेट 2023 के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमती जताई, जिसके बाद 2023 का एशिया कप वैसे तो पाकिस्तान इसका मेजबान है लेकिन इसके मैच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जायेंगे।

एशिया कप 2023 में भारत कितने मैच खेलेगा?

एशिया कप 2023 में भारत कम से कम पांच मैच खेलेगा – 2 ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और नेपाल की टीम के खिलाफ, और तीन सुपर 4 में (अगर भारतीय टीम क्वालीफाई करते हैं) नहीं तो सिर्फ़ तीन मैच क्वालीफाइंग टीमों के खिलाफ भारत खेलेगा।

एशिया कप में भारत का अगला मैच कब और किसके साथ है?

एशिया कप में भारत का अगला मैच पाकिस्तान और नेपाल के साथ है। एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत का पहला मैच 2 सितंबर 2023 शनिवार को है तो भारत का दूसरा मैच 4 सितंबर 2023, सोमवार को नेपाल के खिलाफ मैच है।

क्या एशिया कप 2023 के लिए भारत की टीम घोषित की गई है?

जी हां एशिया कप 2023 के लिए भारत की टीम घोषित हो गई है, ये रही भारतीय टीम एशिया कप 2023 के लिए – रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, शुबमान गिल, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, और स्टैंड बाई- संजू सैमसन।

एशिया कप 2023 में कितनी टीमें हैं?

एशिया कप 2023 में कुल 6 टीमें है जिसमे- भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल और अफगानिस्तन की टीम है। इन सभी 6 टीमों को 2 ग्रुप्स में रखा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और नेपाल तो ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान को रखा गया है।

2023 में भारत कितने मैच खेलेगा?

2023 के लिए भारत क्रिकेट कार्यक्रम: 2023 में टेस्ट, एकदिवसीय और टी20ई मुकाबलों की पूरी सूची। भारत को घरेलू सरजमीं पर 2023 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप और एशिया कप के अलावा आठ टेस्ट, 18 एकदिवसीय और 17 टी20ई मैच खेलने हैं।

एशिया कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान कौन है?

एशिया कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया है, उपकप्तानी हरफ़नमौला ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या को बनाया गया है। टीम के कोच राहुल द्रविड़ ही होंगे, साथ ही एशिया कप 2023 के लिए सीनियर खिलाड़ी, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल के साथ युवा बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर की भी वापसी हो रही है।

2023 एशिया कप की मेजबानी कौन करेगा?

2023 एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान करेगा, लेकिन भारत के पाकिस्तान जाने से मना करने के बाद एशिया कप 2023 को हाइब्रिड मॉडल में खेला जायेगा। इसका मतलब एशिया कप के कुछ मैच पाकिस्तान और कुछ मैच श्रीलंका में खेले जायेंगे, भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगा।

सारांश –

उम्मीद है इस आर्टिकल से आपको पता चल गया होगा कि एशिया कप में भारत का अगला मैच कब है 2023 | Asia cup mein bharat ka agla match kab hai 2023 -, एशिया कप 2023 में भारत का अगला मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 02 सितंबर 2023 को है और नेपाल के साथ 04 सितंबर सोमवार को है। भारत के दोनों ही मैच दोपहर 3:00 बजे से शुरू होंगे और मैच का टॉस 2:30 बजे होगा।

क्रिकेट से सम्बंधित सभी रोचक खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video and fans reactions) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Leave a comment