MS DHONI, CSK vs GT: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल इतिहास में एक नई ऊचाई को छू लिया है। इस सीजन धोनी ने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को फ़ाइनल में पंहुचा कर एक नया रिकॉर्ड क़ायम कर लिया है। धोनी की कप्तानी में CSK अभी तक 14 सीजन खेल चुकी है, जिसमे उनकी टीम 12 प्लेऑफ़, 10 फ़ाइनल और 4 बार चैंपियन बनाने का करिश्मा कर दिखाया है।
वहीं बीती रात चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम (MA CHIDAMBARAM STADIUM) में खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (CSK vs GT Qualifier1) के बीच पहले क्वॉलिफायर मैच में धोनी का एक अलग रूप देखने को मिला। वैसे तो धोनी विकेट के पीछे से मैच पलटने के लिए जाने जाते है, लेकिन गुजरात के ख़िलाफ़ इस मैच में धोनी ने कुछ ऐसा किया। जिससे फैंस सोशल मीडिया पर नाराज़ दिखे। ऐसे में माही (MS Dhoni) ने चालाकी की या चीटिंग आइये जानते है।
गुजरात के खिलाफ मैच में MS DHONI ने चालाकी की या चीटिंग?
दरअसल इस मैच में टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम जब बल्लेबाज़ी कर रही थी तब चेन्नई की पारी का 16वां ओवर धोनी (MS Dhoni) तेज़ गेंदबाज़ मतीशा पथिराना से कराना चाहते थे। लेकिन अंपायर्स माही को ऐसा करने की इज़ाज़त नहीं दे रहे थे। वजह थी पथिराना का ब्रेक टाइम। दरअसल पथिराना इस 15वें ओवर से पहले ब्रेक पर चल रहे थे। उनका ब्रेक टाइम 9 मिनट का था, लेकिन पथिराना 4 मिनट में ही वापस आ गए।
अंपायर्स ने माही (MS Dhoni) को बताया कि नियम के अनुसार पथिराना ने मैदान पर समय नहीं बिताया है और वह उनका ब्रेक टाइम ख़त्म होने के बाद ही गेंदबाज़ी कर सकते थे। इसके बाद धोनी (MS Dhoni) ने किसी और गेंदबाज़ से गेंदबाज़ी करने के बजाये अंपायर्स के साथ आराम से बात चीत करने लगे जिससे उनका टाइम पास हो जाये। और यह सिलसिला धोनी ने अगले 5 मिनट तक जारी रखा।
इस दौरान पिच के नज़दीक दोनों बल्लेबाज़ और धोनी की टीम के साथी भी जुड़ गए और गप्पे लड़ाने लगे। आख़िर 5 मिनट ख़त्म हुआ तब धोनी ने गेंद पथिराना को थमाई और फिर उन्होंने गेंदबाज़ी की। इस दौरान खेल पुरे 5 मिनट तक रुका था। धोनी (MS Dhoni) की इसी चाल को सोशल मीडिया पर फैंस चालाकी बता रहे है तो कुछ फैंस उनपर चीटिंग का आरोप लगा रहे है। धोनी की इसी हरक़त पर कुछ फैंस ने लिखा अब धोनी विकेट के आगे से मैच पलटने लगे है।