Alex Carey : ऐतिहासिक लॉर्ड्स (Lord’s Cricket Ground) के मैदान पर इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) के बीच 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज (Ashes Series 2023) का दूसरा मुक़ाबला खेला गया। दोंनो टीमों के बीच यह मुक़ाबला बीते 28 जून से शुरू हुआ। जिसमे इंग्लिश कप्तान बेन स्ट्रोक्स (Ben Strokes) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कंगारूओं ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे।
जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 325 रनो पर समाप्त हुई। दूसरी पारी में इंग्लिश गेंदबाज़ो ने वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को 279 रन पर समेटा। लेकिन जीत के लिए इंग्लैंड 371 रन बना नहीं पाई और खेल के पांचवें दिन 43 रनो से हार गई। बता दें अब इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 0-2 से आगे हो चली है। वहीं खेल के आखिरी दिन एक रोमांचक वाक्या देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी (Alex Carey) ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow Run Out) को विवादित तरीके से आउट कर के बवाल मचा दिया है।
Alex Carey ने Jonny Bairstow को विवादित तरीके से किया रन आउट
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को अपने विकेटकीपर बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो से दूसरी पारी में एक बड़ी इनिंग की उम्मीद थी, लेकिन इंग्लिश टीम को निराश करना पड़ा। दरअसल हुआ कुछ यूं कि दूसरी पारी के 52वें ओवर में कप्तान बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो पिच पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। सामने थे ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी कैमरून ग्रीन। ग्रीन की इस ओवर की आखिरी गेंद पर बेयरस्टो ने गेंद को छोड़ा। और क्रीज पर पैर से निशान कर के तुरंत अगले ही सेकंड क्रीज छोड़ कर आगे बढ़ गए।
इसके बाद जो हुआ वह बेयरस्टो कभी ज़िन्दगी भर भूल नहीं पाएंगे। जैसे ही बेयरस्टो ने क्रीज छोड़ा पीछे विकेटकीपर एलेक्स कैरी (Alex Carey) ने मौके का फायदा उठा कर गेंद सीधा स्टंप्स पर मार दी और बेयरस्टो आउट। बेयरस्टो को यक़ीन ही नहीं हुआ कि यह क्या हो गया सभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी जश्न मानाने लगे और बेयरस्टो कप्तान स्ट्रोक्स के साथ वही खड़े होकर समझने लगे की आखिर हुआ क्या।
तब अंपायर ने रीप्ले दिखाया और पाया की गेंद डेड होने से पहले बेयरस्टो ने क्रीज छोड़ी वो भी बिना किसी फील्डर को बताये। जिस वजह से बेयरस्टो को आउट करार दिया गया। अब इस घटना पर बवाल मच गया है। फैंस दर्शक दो गुटों में बंट गए है। एक का मानना है कि बेयरस्टो आउट थे तो दूसरे गट का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया (Alex Carey) ने चीटिंग की और खेल के स्पिरिट को नहीं रखा। ऐसे में आप नीचे कुछ फैंस के रिएक्शंस देख सकते है।
यहां देखें Alex Carey और Jonny Bairstow का वीडियो
Sportsman spirit.. pic.twitter.com/kVqbzyh8TL
— Dr. Ajayita (@DoctorAjayita) July 2, 2023
' Dhoni's fan ' are otw. But this will be talked alot and waiting for EXPERTS view
— Freak (@soul_freak80) July 2, 2023
My faith in cricket is restored seeing Aussies back to playing with 14 men
— Pooh (@ThodaYehThodaWo) July 2, 2023
Bairstow to Carey 🤣 pic.twitter.com/dREuCwjWWW
— AP (@i_m_tomorrow) July 2, 2023
🤣🤣🤣 Mind the gap. Oops! #Ashes #Ashes2023 #ENGvAUS pic.twitter.com/b4qqMskBns
— Vikram Barhat (@VikramBarhat) July 2, 2023
Ben stokes after Bairstow dismissal…🤣 pic.twitter.com/I1kx2D6AcL
— Ranjeet Tembhare (@Ranjeet2310S) July 2, 2023
Carey to Bairstow: pic.twitter.com/rOmBhhZIk6
— Samarth (@sammy7997) July 2, 2023
Sasta meme created by me pic.twitter.com/Nj0NXzUVk2
— . (@OwnerOfGobarAzm) July 2, 2023