“इसकी भी Script तैयार कर ली क्या?”, Asia cup 2023 को लेकर Jay Shah के दिए गए बयान से मचा बवाल, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर लिए मज़े

Jay Shah, Asia cup 2023 : एशिया कप 2023 को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है कि बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket), अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Afghanistan Cricket Board) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) के हेड के साथ आईपीएल 2023 (IPL 2023 Final) के फ़ाइनल मुकाबले के दिन यानी 28 मई को अहमदाबद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में मीटिंग की थी।

मीटिंग इस बात पर थी कि एशिया कप 2023 कहां किस देश में खेला जायेगा। जिसके बाद अब सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यहां भी अलग थलग कर दिया है। एशिया कप अब पाकिस्तान की जगह श्रीलंका में आयोजित होने की पूरी संभावना है। ऐसे में जय की इस ख़ास मीटिंग की बात को सुन फैंस सोशल मीडिया पर जय शाह के मज़े लेने लगे है और तरह तरह की प्रत्रिक्रियां दे रहे है।

Asia cup 2023 को लेकर इतना चर्चा क्यों?

एशिया कप 2023 (Asia cup 2023) का इंतज़ार क्रिकेट का हर प्रेमी लम्बे वक़्त से कर रहा है। वज़ह साफ़ है इस टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच देखने को मिलता है। जोकि काफ़ी चर्चा का विषय बना रहता है, क्योकि भारत बनाम पाकिस्तान सिर्फ़ एक क्रिकेट का मैच नहीं बल्कि फैंस के लिए एक युद्ध जंग की तरह होता है। जिसे दोनों टीम जीतने के लिए जी जान लगा देती है।

भारत और पाकिस्तान पड़ोसी मुल्क है लेकिन टेंशन हमेशा से दोनों की टाइट रहती है। ख़ास कर भारत में मोदी सरकार के आने के बाद से। मुंबई ब्लास्ट 2011 में जब हुआ था तब आतंकी पाकिस्तान मुल्क से आये थे। इस बात का तहक़ीक़ात में जब खुलासा हुआ तब से भारत सरकार ने घोषणा कर दी कि अब से भारत बनाम पाकिस्तान के बीच कोई भी सीरीज नहीं खेली जाएगी। इसके बाद से ही दोनों टीमें सिर्फ़ आईसीसी के टूर्नामेंट्स में भिड़ती है।

यही सबसे बड़ा कारण है कि साल दो साल में सिर्फ़ एक बार भारत बनाम पाकिस्तान का मैच देखने को मिलता है इसी वजह से दर्शको के बीच हमेशा जोश भरा रहता है। सिर्फ़ भारत और पाकिस्तान देश के लोग ही नहीं बल्कि जिस भी देश में क्रिकेट खेला देखा जाता है उस देश के लोग भी इन दोनो टीमों का मैच देखना नहीं भूलते।

क्या भारत सरकार भारतीय खिलाडियों को पाकिस्तान जाने देगी?

वहीं अब बीते साल के एशिया कप 2022 में दोनों टीमों के मुकाबले वैसे तो श्रीलंका में खेले जाने थे लेकिन श्रीलंका में जनता ने भूखमरी की वजह से अपनी सरकार पर विद्रोह कर दिया। जिस वजह से एशिया कप 2022 दुबई में खेला गया। वही अब एशिया कप 2023 वैसे तो इस बार की मेजबानी पाकिस्तान के पास है लेकिन भारत सरकार भारतीय खिलाडियों को पाकिस्तान किसी भी क़ीमत पर नहीं भेजने वाली।

वह है सुरक्षा का पाकिस्तान असल में भरोसे लायक नहीं है। आख़िरी बार साल 2009 में श्रीलंका ने जब पाकिस्तान का दौरा किया था तब लाइव मैच में आतंकियों ने गोली बारी शुरू कर दी थी। जिसके बाद आनन् फ़ानन में मैदान पर ही श्रीलंका की टीम के लिए हेलीकाप्टर बुला कर सुरक्षित पाकिस्तान से बाहर निकाला गया था। इस दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। इसको देखते हुए भारत सरकार कभी भी भारतीय खिलाडियों को पाकिस्तान जाने की इजाज़त नहीं देगी।

ALSO READ : “इसी को कहते है Karma” MI की जीत के बाद फैंस ने Naveen-ul-Haq के साथ Gautam Gambhir को किया ट्रोल, आई मीम्स की बाढ़

Jay Shah के Asia cup 2023 के बयान पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस

https://twitter.com/desi_bhayo88/status/1659556947568500736?s=20
https://twitter.com/smileandraja/status/1661704078865358850?s=20
https://twitter.com/balltamperrer/status/1659579220656521216?s=20

Leave a comment