MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 7 जुलाई शुक्रवार को 42 साल के हो गए है। देश दुनिया भर के फैंस माही के जनदिन का इंतज़ार करते है और हर साल एक नए अंदाज़ में धोनी के जन्मदिन को मनाते है। इस साल ‘माही के मतवालों’ ने हैदराबाद में धोनी के 42वां जन्मदिन (MS Dhoni Birthday) पर विशाल 52 फीट ऊचा कटआउट खड़ा किया है।
इतना क्रेज किसी और खिलाड़ी के लिए कभी देखने को नहीं मिलता है। इसकी वजह धोनी का भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) में सबसे सफ़ल कप्तान होना है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम (Indian Team) ने वो ऊंचाई छुई जो इससे पहले तक हर भारतीय फैंस का सपना था। साल 2007 में साउथ अफ्रीका के लिए गई टीम इंडिया (Team India) पर किसी को भी भरोसा नहीं था। लेकिन धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में टीम इंडिया ने कर दिखाया। वहीं इसके साथ कुछ लोग हर जीती हुई ट्रॉफी पर धोनी की तारीफ़ करते है और टीम की कम। इस चीज़ को लेकर माही पर आरोप लगाते रहते है।
“धवन का अश्विन का जडेजा का सबका क्रेडिट ले लिया रे तेरा Thala?”
सौरभ गांगुली की कप्तानी में जब धोनी (MS Dhoni) ने टीम इंडिया में अपना डेब्यू किया था तबसे ही धोनी एक अलग पहचान बना ली। पाकिस्तान के ख़िलाफ़ धोनी ने ताबड़तोड़ शतक जड़ कर सबको बता दिया था की क्रिकेट का एक नया हीरो आया है। लेकिन धोनी को पूरी दुनिया ने तब जाना जब धोनी ने साल 2007 में पहली बार आयोजित हुई टी20 वर्ल्ड कप को जीता। माही पर यह पहला दांव था जिसे धोनी ने जीत लिया। भारतीय क्रिकेट टीम उस टूर्नामनेट में एक अलग अंदाज़ में खेली। बॉल आउट पाकिस्तान के ख़िलाफ़ इतनी आसानी से टीम इंडिया ने जीता इसके पीछे धोनी और कोच का ही हांथ था।
टूर्नामनेट से पहले धोनी ने टीम इंडिया के सभी खिलाडियों को बॉल आउट की प्रैक्टिस करवाई थी। इस वजह से टीम इंडिया पाकिस्तान को हरा पाई। इससे पहले इतनी छोटी छोटी चीज़ कोई भी कप्तान नज़रअंदाज़ कर देता था। पाकिस्तान के साथ यही हुआ उन्होंने इस चीज़ की प्रैक्टिस नहीं की थी। टी२० वर्ल्ड कप के बाद धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीता। पुरे टूर्नामनेट में युवराज सिंह के प्रदर्शन को कोई नहीं भूल सकता, और फ़ाइनल में गंभीर की 97 रनो की पारी। लेकिन धोनी (MS Dhoni) का आख़िरी छक्का की लोगो की आँखों में बस गया।
इसके बाद साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जिसमे शिखर धवन और रविंद्र जडेजा ने गोल्डन बैट बॉल जीता था। इसके अलावा विराट कोहली और अश्विन और ईशान शर्मा ने इस भी बेहरीन प्रदर्शन किया था। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि ये सभी मैच विनर खिलाडियों है। लेकिन नाम हुआ धोनी (MS Dhoni) का। इसके पीछे भी कप्तान का हांथ ही है, क्योंकि कोई खिलाड़ी कितना भी बेहतरीन क्यों न हो जबतक टीम के साथ नहीं खेलता तब तक कोई मतलब नहीं। इसी वजह धोनी का ही नाम हर जगह शुमार होता है। हालाकिं कुछ फैंस और पूर्व खिलाड़ी धोनी के बजाये टीम को श्रेय देते है और देना भी चाहिए। सबका खून, पसीना शामिल है हर जीत हार में।
यहां देखें MS Dhoni पर फैंस के रिएक्शंस
A special Hbd to greatest credit steallar of India…
— Abhinandan Kumar Mishra (@abhinandankrm_2) July 7, 2023
Daily reminder – Team India won Trophy🇮🇳
— सत्तू जी 🌹 (@77thHundredwhnx) July 7, 2023
https://twitter.com/ShraddhaRohit45/status/1677159600779567104?s=20
The man, the legend, the credit Stealer 🐐
— r4hul ☭ (@retd_ICTIAN) July 7, 2023
https://twitter.com/Freakvillliers/status/1677159548044603392?s=20
Without contributing😭😭
— 𝑺𝒕𝒆𝒗𝒆 𝑺𝒕𝒂𝒓𝒌 (@Jarvo__69) July 7, 2023
Team's effort is being ignored to project a single man…can happen only in india ..hero worship attitude at its worst.
— Vincent. (@VinciJ6) July 7, 2023
क्रिकेट से सम्बंधित सभी रोचक खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video and fans reactions) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।