“इसका हर बार का आख़िरी सीजन होता है”, MS Dhoni ने IPL 2023 के बाद नहीं लिया संन्यास, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर लिए माही के मज़े

MS Dhoni : देश में आईपीएल 2023 (IPL) का शोर अब थम चूका है। लगभग 2 महीने तक चले इस क्रिकेट के महाकुम्भ का मेला 29-30 मई को ख़त्म हुआ। दो दिन इसलिए लिखा क्योंकि इस सीजन का फ़ाइनल मुकाबला 2 दिन तक चला। या यह कहना गलत नहीं होगा कि 3 इन तक चला। पहले दिन बारिश की वजह से, दूसरे दिन आधी पारी के बाद बारिश जिस वजह से मैच तीसरे दिन की रात 2:30 बजे सम्पन हुआ। जिसमे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की टीम गुजरात टाइटंस (GT) को हरा कर 5वीं बार चैंपियन बनी।

वहीं इस सीजन में सबसे ख़ास रहा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का और। सीजन के शुरुआत से ही ख़बरें आने लगी थी कि माही का यह सीजन आख़िरी होगा। इसके बाद वह आईपीएल (IPL) से भी सन्यास की घोषणा कर देंगे। यही वजह है कि देश में जहां जहां सीएसके (CSK) टीम के मैच होते फैंस भारी तादाद में उस स्टेडियम में पहुंचते और पुरे मैदान को पीले रंग से रंग देते। धोनी को एक यादगार विदाई के लिए लाखो फैंस ने जी जान लगा दी। लेकिन आखिरी वक़्त तक माही (MS Dhoni) ने सन्यास की घोषणा नहीं की। और सीजन समाप्त हो गया। इसके बाद कुछ फैंस सोशल मीडिया पर माही के मज़े लेने लगे।

MS Dhoni ने IPL 2023 के बाद नहीं लिया संन्यास

आईपीएल 2023 के शुरुआत में जब माही (MS Dhoni) की टीम ठीक प्रदर्शन नहीं कर रही थी तब, धोनी ने मैच में बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा था कि, अगर अच्छे से नहीं खेलना तो फिर मैं अपनी टीम से कहूंगा आप सब एक नया कप्तान ढूंढ लीजिए। इस बात को उनकी टीम सीएसके ने गम्भीरता से लिया और अंत में माही को ट्रॉफी जीता कर दिया।

इस दौरान सीजन के बीच में एक मैच के टॉस पर जब धोनी से सवाल पूछा गया कि, यह आपका आख़िरी सीजन है तो इस पर माही ने ज़वाब दिया बिलकुल भी नहीं। तीसरा वाक्य भी एक मैच के दौरान का ही है जब माही से कमेंटेटर ने कहा आपको कैसा लग रहा आख़िरी बार खेल कर। तो इसपर भी धोनी (MS Dhoni) ने जोश से जवाब दिया कि, आपने ही तय कर लिया है कि यह मेरा आख़िरी सीजन है।

इन सब के अलावा धोनी (MS Dhoni) ने फ़ाइनल मैच में ट्रॉफी जीतन के बाद कहा था कि, मेरे घुटने की चोट है इसका इलाज़ करवाऊंगा। अपने शरीर को देखूंगा कि कितना फिट है। इसमें 6-8 महीने लग जायेंगे और फिर 9 महीने बाद आईपीएल 2024 की तैयारी शुरू हो जाएगी। ऐसे में अभी कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी।

बता दें कि माही (MS Dhoni) ने आईपीएल 2023 जीतने के बाद मुंबई में अपने घुटने की सफ़ल सर्जरी करा ली है। ऐसे में अगर धोनी की बातों ग़ौर फ़रमाया जाए तो लगता है माही अगले सीजन यानी आईपीएल 2024 में खेलते हुए नज़र आ सकते है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस धोनी के इस आखिरी सीजन के हल्ले पर तरह तरह की प्रतक्रियां दे रहे है।

ALSO READ : “लेकिन वड़ापाव का पेट फोटोशॉप नहीं करना था”, Team India की नई Jersey हुई लांच, तो फैंस ने Rohit Sharma की फ़िटनेस का उड़ाया मज़ाक़

MS Dhoni के सन्यास न लेने पर फैंस के रिएक्शंस

Leave a comment