“सही किया था Rinku Singh ने इसके साथ”, 5 छक्के खाने वाले गेंदबाज़ Yash Dayal ने लव जिहाद पर शेयर किया भड़काऊ पोस्ट, तो हुए बुरी तरह ट्रोल

Yash Dayal controversial post: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Yash Dayal) से चर्चा में आये गुजरात टाइटंस (GT) के गेंदबाज़ यश दयाल (Yash Dayal) एक बार फ़िरसे सुर्ख़ियों में है। लेकिन इस बार खेल के मैदान या छक्के खाने की वजह से नहीं। बल्कि एक स्टोरी को लेकर जिसे गेंदबाज़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। और थोड़ी देर में छीछालेदर होने के बाद डिलीट भी कर दिया।

दरसअल यश दयाल (Yash Dayal) ने लव जिहाद (Love Jihad) को लेकर एक स्टोरी लगाई थी, जिसमे उन्होंने हर मुस्लिम लड़के को जिहादी बताया। तुरंत पोस्ट वायरल होने के बाद यश ने उसे डिलीट कर माफ़ी भी मांगी। लिखा गलती से पोस्ट होगया था। लेकिन इतने देर में इस गेंदबाज़ की सोशल मीडिया पर ट्रॉल्लिंग होने लगी। कुछ लोगो ने तो बल्लेबाज़ रिंकू सिंह (Rinku Singh) को ट्रेंड करा दिया। और लिखा कि रिंकू ने यश के साथ 5गेंदों में 5 छक्के लगाकर सही किया था।

Yash Dayal ने लव जिहाद पर शेयर किया भड़काऊ पोस्ट

यश दयाल (Yash Dayal) वहीं खिलाड़ी है जिनके ख़िलाफ़ बीते आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने 5 गेंदों में 5 छक्के लगा कर इतिहास रच दिया था। दरअसल गुजरात टाइटंस बनाम केकेआर के मैच में केकेआर को आख़िरी ओवर में 31 रन बनाने थे। गेंद थी यश दयाल के हांथो में और सामने उमेश यादव जिन्होंने पहली गेंद पर एक रन लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक पर लाया।

इसके बाद रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने एक के बाद एक लगातार 5 गेंदों में 5 छक्के लगाकर 30 रन बनाये। जिससे गुजरात यह मैच हार गई। इस अनहोनी के बाद रिंकू सिंह छा गए तो यश दयाल (Yash Dayal) कई मुकाबलों से बाहर हो गए थे। कप्तान हार्दिक पंड्या ने यश के बारे में बताया था कि वह काफ़ी बीमार है और 8 किलो वजन कम हो गया है। लेकिन आईपीएल 2023 खत्म होते यश ने वापसी कर ली।

वही अब यश (Yash Dayal) ने अपने इंस्टाग्रम अकाउंट से लव जिहाद पर एक वायरल फ़ोटो शेयर किया। जिसमे बताया कि हर मुस्लिम लड़का हिन्दू लड़की को मारने के लिए उससे प्यार के जाल में फंसाता है। यश की मुस्लिम विरोधी भ्रामक पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फिरसे यश बुरी तरह ट्रोल होने लगे। लेकिन थोड़ी ही देर में यश ने पोस्ट डिलीट कर माफ़ी मांगी, और लिखा कि गलती से पोस्ट हो गया था। लेकिन यूजर्स यश को बुरी तरह से ट्रोल करने लग रहे है। जिसकी कुछ रिएक्शंस आप नीचे देख सकते है।

ALSO READ : “कुछ तो शर्म कर ले वड़ापाव”, 5 छक्के लगाने वाले Rinku Singh ने सिक्स पैक्स बना कर काटा बवाल, फ़ोटो देख फैंस ने Rohit Sharma के लिए मज़े

फैंस ने बुरी तरह से किया Yash Dayal को ट्रोल

Leave a comment