“Relax Boys ये गोल्फ़ शॉट की बात कर रहा”, युवराज सिंह ने हॉलीवुड एक्ट्रेस संग फोटो डाल लिख दिया कुछ ऐसा, फैंस के बीच मच गया बवाल

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व खिलाड़ी और स्टार ऑल राउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) अक्सर मीडिया में बने रहते है। आये दिन अतरंगी अंदाज़ में युवी पा अपने साथी खिलाडियों को जन्मदिन या किसी और चीज़ की बधाई देते रहते है। वहीं इस बार युवी ने जो किया उससे सोशल मीडिया पर बावल मचा गया है।

दरअसल युवराज सिंह इन दिनों गोल्फ के ओपन चैम्पियनशप (The Open Championship) में हिस्सा लेने स्कॉटलैंड पहुंचे हुए है। जहां उनकी मुलाकात मशहूर अमरीकी हॉलीवुड एक्ट्रेस कैथरीन न्यूटन (Kathryn Newton) से हुई। इस दौरान युवराज ने इनके साथ फोटो खिचाई और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमे उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया जिसका मतलब डबल मीनिंग सिउंड करने लगा। और मौका देख फैंस ने भी मज़े लेना चालू कर दिया।

ALSO READ : “आख़िरकार Bumrah ने शर्म कर ही ली”, इस सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह ने NCA में शुरू की गेंदबाज़ी, VIDEO देख फैंस ने बूम बूम के फिर लिए मज़े

युवराज सिंह ने कैथरीन न्यूटन संग फोटो डाल लिखा कुछ ऐसा

बीते गुरुवार से इंग्लैंड के रॉयल लिवरपूल गोल्फ क्लब (Royal Liverpool Golf Club) में ओपन चैंपियनशिप टूर्नामेंट का आग़ाज़ हुआ। इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ देश दुनिया की कई हस्तियों ने भाग लिया। जैसे नामी बॉक्सर टोनी, एनएफएल बाउल चैंपियन विक्टर, गायिका रोनन कटिंग, इंग्लैंड फुटबॉल टीम के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड आदि सितारे जैसे नाम शामिल है।

इसी में एक है मशहूर हॉलीवुड अदाकारा कैथरीन न्यूटन (Kathryn Newton) जिन्होंने युवराज सिंह के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया है। इस दौरान युवराज सिंह ने कैथरीन न्यूटन (Kathryn Newton) के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। जिन्होंने युवी ने लिखा, “How Many Shot You Giving me Today? मतलब- आप आज मुझे कितने शॉट्स दे रही है?”, युवा का यह कैप्शंस फैंस ने डबल मीनिंग में ले लिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस युवी के मज़े लेने लग रहे है।

ALSO READ : “Down Fall के बाद Hair Fall भी नहीं रुक रहा अब”, Rohit Sharma पहली बार नज़र आये बिना टोपी में, फोटो देख फैंस ने गंजेपन का उड़ाया मज़ाक

यहां देखें युवराज सिंह और न्यूटन की फोटो पर फैन्स के रिएक्शंस

 

ALSO READ :“बंद करो अपनी स्टैटपैडिंग”, कमज़ोर वेस्टइंडीज़ को टीम इंडिया ने 3 दिन तक धोया, तो फैंस ने भारतीय खिलाडियों को लताड़ा

कुछ ऐसा रहा है युवराज सिंह और कैथरीन न्यूटन का करियर

कैथरीन न्यूटन (Kathryn Newton) अमेरिका एक्ट्रेस है जो हॉलीवुड की जानी मानी फिल्मों में नज़र आ चुकी है। फेमस Marvel Picture की Ant Man में कैथरीन न्यूटन ने काम किया। इसके आलावा कैथरीन Paranormal Activity और Detective Pikachu में भी नज़र आ चुकी है। बता दें कि कैथरीन अमरीका के फ्लोरिडा में पली बढ़ी है। अपने स्कूल के दिनों से ही कैथरीन न्यूटन को गोल्फ में रूचि थी।

वहीं अब अगर युवराज सिंह की बात करें तो युवी भारत में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। युवी को पूरा देश सर आँखों पर बैठाता है। युवी 2 बार वर्ल्डकप चैंपियन टीम का भी हिस्सा रह चुके है, जिसमे 2011 के वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामनेट का ख़िताब भी जीत चुके है। साल 2019 में युवराज सिंह ने आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। युवराज सिंह ने अपने करियर में 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 मैचों खेले है जिसमे युवी ने 1900, 8701 और 1177 रन बनाए है।

ALSO READ : Asian Games 2023: भारतीय टीम का हुआ ऐलान, ऋतुराज-यशस्वी-रिंकू को मौका तो धवन हुए धोखे का शिकार, इन 15 IPL खिलाडियों की चमकी क़िस्मत

क्रिकेट से सम्बंधित सभी रोचक खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video and fans reactions) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Leave a comment