“ग्रीन ने Ambani को बनाया रंगीन”, आर पार की लड़ाई में शतकवीर बन Cameron Green ने दिलाई Mumbai Indians को जीत, तो फैंस ने लिए मज़े

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ऑल राउंडर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया है। एमआई और एसआरएच के बीच खेले गए आख़िरी लीग मैच में ग्रीन की शतकीय पारी के बदौलत मुंबई ने 8 विकेट से जीत कर छा गए है।

आज यानी 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में दोपहर 3:30 बजे से मुंबई बनाम हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमे पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गावं कर 200 रन बनाये थे। हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज़ मयंक अगरवाल (Mayank Agarwal) और विवरांत शर्मा (Vivrant Sharma) ने शानदार 140 रन की साझेदारी निभाई।

लेकिन मुंबई ने 18 ओवर में ही 2 विकेट गावं कर 201 रन बनाये। इसमें ग्रीन ने नाबदा 100 रन की पारी खेली। इस जीत के बाद मुंबई ने पॉइंट्स टेबल पर लम्बी छलांग लगाई। जिस वजह से सोशल मीडिया पर फैंस ग्रीन और उनकी टीम के मालिक अम्बानी पर तरह तरह की प्रत्रिक्रियां दे रहे है। ऐसे में आइये जानते है फैंस के रिएक्शंस को।

शतकवीर बन Cameron Green ने दिलाई Mumbai Indians को जीत

दरअसल मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच जीतना बहुत ज़रूरी था, अगर मुंबई यह मैच हार जाती तो आईपीएल 2023 से बाहर हो जाती। लेकिन मुंबई इंडियंस ने इस मैच को जीत कर पॉइंट्स टेबल पर 16 अंको के साथ चौथे नंबर पर आ गई है। ऐसे में मुंबई के पास एक और मौका है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का।

200 रन का विशाल टारगेट का पीछा करने मुंबई इंडियंस जब उतरी तो सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन सस्ते में आउट हो चुके थे। लेकिन कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने पूरी टीम की ज़िम्मेदारी खुद ली और टीम को अंत तक खड़े होकर जीताया। इस दौरान ग्रीन ने अपने आईपीएल डेब्यू में ही पहला शतक जड़ दिया। ग्रीन ने 47 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाये। जिसमे उनका स्ट्राइक रेट 212.77 का रहा।

बता दें कि मुंबई इंडियंस के मालिक अम्बानी ने ग्रीन को आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सबसे बड़ी 17.50 करोड़ रुपए की भारी रक़म देकर अपनी टीम में शामिल किया था। जिसका असली भुगतान ग्रीन ने हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में किया। ऐसे में ग्रीन की इस पारी को देख सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

ALSO READ : “ना बाप बड़ा ना भईया सबसे बड़ा रुपैया”, SRH को 8 विकेट से हरा कर Mumbai Indians पहुंची चौथे नंबर पर, तो फैंस ने Ambani को कराया ट्रेंड

यहाँ देखें ग्रीन और अम्बानी पर फैंस के रिएक्शंस

https://twitter.com/imtaimoor902/status/1660307426749415425?s=20

Leave a comment