“ये किसकी तरफ़ से खेल रहा है भाई?”, WTC फ़ाइनल में Umesh Yadav ने टी20 की रफ़्तार से लुटाये रन, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर घेरा

Umesh Yadav, IND vs AUS: बीते बुधवार 7 जून से इंग्लैंड के के द ओवल स्टेडियम (Kennington Oval, London) में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2023) का फ़ाइनल मुक़ाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह महामुक़ाबल भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस मैच में टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। जो पहले दिन उल्टा तीर जैसा साबित हुआ।

दरअसल पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन जोड़ लिए। भारतीय गेंदबाज़ो की ख़ूब पिटाई हुई है। ट्रैविस हेड 146 रन तो स्मिथ 95 रन पर नाबाद बल्लेबाज़ी कर रहे है। सबसे ज़्यादा असफल गेंदबाज़ रहे उमेश यादव। उमेश (Umesh Yadav) एक अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ है जो विकेट लेने में माहिर है। लेकिन पहले दिन के मुक़ाबले ,इ उमेश बुरी तरह से फ़्लॉप हुए। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों ने उमेश को अपना घाट बना लिया है, और जब उमेश गेंद डालते है तब ऑस्ट्रेलिया तेज़ी से रन बनाने लगती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस उमेश की ख़राब गेंदबाज़ी की वजह से उन्हें ट्रोल करने लग रहे है।

WTC फ़ाइनल में Umesh Yadav ने टी20 की रफ़्तार से लुटाये रन

टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम लड़खड़ाई। टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख़्वाजा को बिना खाता खोले वापस भेजा। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने खतरनाक दिख रहे डेविड वार्नर को 43 रन पर रोका और भारत को दूसरी सफलता दिलाई। लंच के बाद अपने पहले ही ओवर के पहली ही गेंद पर मारनस लबसचगने को क्लीन बोल्ड कर दिया। यहाँ तक तो भारत खेल में मजबूत स्तिथि पर पहुंच गया था।

लेकिन चौथे और पांचवें नंबर पर आये स्मिथ- हेड ने भारतीय गेंदबाज़ो की धुनाई शुरू की। सबसे पहले उमेश यादव (Umesh Yadav) ने जब खेल में अपनी पहली स्पेल डाली तभी से वह रिमांड पर आगये। दरअसल अपने दूसरे ओवर में ही संघर्ष कर रहे वार्नर के सामने उमेश यादव ने एक ओवर में 4 चौके खाये। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने उमेश को कमज़ोर कड़ी बनाया और उनपर हर बार अटैक किया।

ऐसा लगा जैसे उमेश (Umesh Yadav) के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों ने ख़ास रणनीति बनाई। वहीं उमेश पिटाई के बाद भी नहीं संभाले और लगातार अपनी लाइन लेंथ से भटकते रहे। जिसका नतीजा रहा कि भारत पहले ही दिन WTC Final में हार के करीब पहुंच गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उमेश यादव को ट्रोल करने लगे है। इसका कुछ अंश आप नीचे देख सकते है।

ALSO READ : “बचने के लिए खेल रहे या जीतने के लिए?”, Rohit Sharma की ख़राब Captaincy की वजह से पहले दिन ही हार के क़रीब पहुंची Team India

WTC फ़ाइनल में Umesh Yadav की ख़राब गेंदबाज़ी देख भड़के फैंस

https://twitter.com/HaramiParindey/status/1666400022127325184?s=20
https://twitter.com/Farooq_152/status/1666510131868098561?s=20
https://twitter.com/_JayShah__/status/1666672413109784577?s=20

Leave a comment