“DRS ले रहा या फिल्मों के लिए ऑडिशन दे रहा?”, WTC Final के दूसरे दिन भी Rohit Sharma ने किया अंपायर के साथ मज़ाक, तो फैंस ने लिए मज़े

Rohit Sharma, IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2023) का फ़ाइनल मुक़ाबला बीते बुधवार 7 जून से शुरू हो चूका है। दोनों टीमों के बीच यह मुक़ाबला इंग्लैंड के के द ओवल स्टेडियम (Kennington Oval, London) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जा रहा है। टॉस जीत कर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। जो पहले दिन ग़लत साबित हुए।

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन बना लिए थे। वहीं खेल के दूसरे दिन भारत ने ज़बरदस्त वापसी की और दूसरे दिन के लंच तक 4 विकेट हासिल किये। लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 422 रन बनाये। इसके साथ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) लगातार सुर्ख़ियों में बने है। लेकिन इस बार वह अपनी कप्तानी से नहीं बल्कि अपने हरक़त से जो वह खेल के दोनों दिन मैदान पर कर रहे है।

Rohit Sharma ने अपने अंदाज़ में लिया DRS

WTC Final के पहले दिन टीम इंडिया के गेंदबाज़ो ने अच्छी गेंदबाज़ी नहीं की। पुरे दिन लंच के बाद से सभी गेंदबाज़ अपनी लाइन लेंथ से भटकते हुए और बिना कोई रणनीति के नज़र आये। जिसका नतीजा रहा कि रन ख़ूब बने विकेट नहीं मिली और मैच में भारत पीछे होते चली गई। लेकिन दूसरे दिन शुरुआत से ही टीम इंडिया के गेंदबाज़ो ने अच्छी गेंदबाज़ी की।

अपनी लाइन लेंथ से भटके नहीं और प्लान के साथ नज़र आये। छोटी गेंद शार्ट पिच गेंद तेज़ बाउंसर जो गेंदबाज़ पहले दिन नहीं कर रहे थे दूसरे दिन सभी का बराबर इस्तेमान किया। जिस वजह से गेंदबाज़ो को सफ़लता भी मिली। वहीं रोहित शर्मा जो अपनी कप्तानी को लेकर बीते दिनों से चर्चा में है वह अंपायर के साथ दूसरे दिन भी मज़ाक लरते हुए नज़र आये। खेल के पहले दिन रोहित शर्मा DRS लेने वक़्त अपने दोनों हांथ पीछे करते हुए अंपायर को इशारा किया। कप्तान का यह स्टाइल लोगो की नज़र में आया।

WTC Final के दूसरे दिन भी Rohit Sharma ने किया अंपायर के साथ मज़ाक

अमूमन कप्तान सामने से दोनों हांथ दिखा कर रिव्यु लेते है। लेकिन रोहित ने अलग किया। जिसके बाद खेल के दूसरे दिन भी रोहित शर्मा ने अम्पायर के साथ कुछ ऐसा ही किया। लेकिन इस बार उन्होंने रिव्यु नहीं लिया था। दरअसल दूसरे दिन पहले सेशन के ब्रेक से ठीक पहले शमी की गेंद पर रोहित शर्मा ने रिव्यु करने का सोचा लेकिन अंत में मुकर गए। इस दौरान उन्होंने अपना दोनों हांथ उठा ही लिया था लेकिन पूरा सिग्नल कम्पलीट नहीं किया।

जिस वजह से अंपायर ने भी उनकी तरफ़ देख कर कुछ कहा जिसका रोहित ने जवाब दिया कि मैंने रिव्यु नहीं लिया है। जिसपर फ़िसरे अंपायर ने कुछ कहा। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसपर फैंस भी तरह तरह के रिएक्शंस दे रहे है। आप नीचे देख सकते है।

ALSO READ : “ये किसकी तरफ़ से खेल रहा है भाई?”, WTC फ़ाइनल में Umesh Yadav ने टी20 की रफ़्तार से लुटाये रन, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर घेरा

Rohit Sharma के DRS लेने का अंदाज़ हुआ वायरल

https://twitter.com/umpiresfall/status/1666755504671162369?s=20

Leave a comment