“जो ख़ुद को संभाल नहीं सकता उसे कप्तान बना रखा है”, सीढ़ियों से औंधे मुंह गिरते बाल- बाल बचे Rohit Sharma, VIDEO हुआ वायरल

Rohit Sharma : इंग्लैंड के द ओवल स्टेडियम (Kennington Oval, London) में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 2023) के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फ़ाइनल (WTC Final 2023) मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह ख़िताबी मुकाबला बीते 7 जून से खेला गया। जिसमे टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 469 रन बनाये जिसके जवाब में टीम इंडिया 296 ही बना पाई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 270 रन पर पारी घोषित कर भारत को 444 रन का लक्ष दिया। जिसे टीम इंडिया बना नहीं पाई और 209 रन से बड़ी हार मिली। इस दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टॉस पर जाने वाले थे इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे वह औंधे मुंह गिरते गिरते बचे है।

औंधे मुंह गिरते गिरत बाल बाल बचे Rohit Sharma

2 साल तक टेस्ट क्रिकेट में कड़ी मेहनत करने पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फ़ाइनल मुकाबला आज यानी 7 जून से शुरू हो चूका है। सिर्फ़ 1 टेस्ट मैच की इस जंग में आईसीसी ट्रॉफी जीतने का बड़ा मौका है। इस मुक़ाबले से पहले भारतीय समयानुसार 2:30 बजे दोनों टीमों के बीच सिक्का उछाला गया। इसके लिए जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मैदान पर जा रहे थे, तभी सीढ़ियों पर कप्तान का पैर फिसला और वह गिरते गिरते बचे।

दरअसल रोहित पैदल चलते हुए आ रहे थे और ड्रेसिंग रूम से मैदान तक जाने के लिए सीढ़ियों को पार करना था। तभी रोहित (Rohit Sharma) तेज़ गति से सीढ़ियों पर चलने लगे। इस दौरान उन्होंने खुद को संभाला और अच्छे से मैदान पर पहुंचे। लेकिन अगर यह हादसा हो जाता तो टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी समस्या पैदा हो जाती। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे आप नीचे देख सकते है।

ALSO READ : “मुंबई इंडियंस का मैच समझ रखा है क्या?”, WTC Final 2023 में Rohit Sharma ने Ashwin को प्लेइंग-XI से किया बाहर, तो भड़के फैंस ने लगाई क्लास

यहाँ देखें Rohit Sharma का वायरल वीडियो

https://twitter.com/GemsOfCricket/status/1666390021392281600?s=20

Leave a comment