India pakistan ka match kab hai 2023 (भारत-पाकिस्तान का मैच कब है 2023) – 30 अगस्त बुधवार से एशिया कप 2023 की शुरुआत होने वाली है जो 17 सितंबर तक खेला जाएगा। 19 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे जो 6 टीमों के बीच होंगे।
भारत और पाकिस्तान Asia Cup 2023 के एक ही ग्रुप ए में है, इसका मतलब दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में एक से ज़्यादा मुकाबले खेले जायेंगे। ऐसे में दोनों देशों के क्रिकेट फैंस के साथ दुनिया भर के लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते है कि भारत पाकिस्तान का मैच कब है (india pakistan ka cricket match kab hai 2023) तो चलिए जानते है-
भारत-पाकिस्तान का मैच कब है 2023 | india pakistan ka match kab hai 2023 | india vs pakistan cricket match
जैसा कि आपको मालूम है पिछले कई वर्षों से इंडिया पाकिस्तान एक दूसरे देश का दौरा नहीं कर रही, ऐसे में सिर्फ़ बड़े टूर्नामनेट्स जैसे आईसीसी या एसीसी के टूर्नामेंट्स में ही दोनों टीमें एक दूसरे के ख़िलाफ़ खेलते नज़र आती है। पिछली बार इंडिया पाकिस्तान का मैच साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हुआ था, जिसमे इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था।
India Vs Pakistan Asia Cup 2023 Match Time, Date, Venue: भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2023 में एक दूसरे से एक बार फिर भिड़ेंगी। ये मैच 02 सितंबर 2023 को श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जायेगा, और मैच का टॉस 12:30 बजे होगा। ये मैच शनिवार के दिन होगा जो एशिया कप 2023 का तीसरा मैच होगा।
भारत-पाकिस्तान का मैच कितने बजे से है | india-pakistan ka match kitne baje se hai 2023
इस बार एशिया कप 2023 वनडे फॉरमेट है भारतीय समय अनुसार भारत-पाकिस्तान का वनडे मैच दोपहर 1.00 बजे शुरू होगा।
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान का मैच कहाँ पर है 2023
इस बार का एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाना है ऐस में भारत बनाम पाकिस्तान का ये मैच श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला जाएगा।
इंडिया वर्सेस आयरलैंड तीसरा टी20 मैच कौन जीता 2023 | IND VS IRE 3RD T20 MATCH KAUN JITA
भारत-पाकिस्तान का मैच किस चैनल पर आएगा – India VS Pakistan Match Kis Channel Par Aayega
भारत-पाकिस्तान का मैच कैसे देखें लाइव- एशिया कप 2023 टूर्नामने के ब्राडकास्टिंग अधिकार स्टार स्पोर्ट नेटवर्क नेटवर्क को दिए गये है। ऐसे में आप भारत पाकिस्तान का यह मैच लाइव टीवी पर स्टार स्पोर्ट चैनल पर देख सकते है। और अगर आप यह मैच ऑनलाइन मोबाइल पर देखना चाहते है तो इसके लिए आप डिस्नी+हॉटस्टार का एप इनस्टॉल कर सकते है, बता दें कि इसके लिए डिस्नी+हॉटस्टार पर कोई सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं देना होगा इस बार एशिया कप 2023 डिस्नी+हॉटस्टार पर बिलकुल फ़्री है।
TV चैनल | स्टार स्पोर्ट नेटवर्क |
mobile ऑनलाइन | डिस्नी+हॉटस्टार |
कैसा है वनडे में india-pakistan head to head record
बात की जाए india vs pakistan head to head record की तो दोनों की टीमों के बीच कुल 132 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले गए है। जिसमें से भारत ने 55 मैच जीते है जबकि पाकिस्तान ने 73 बार भारत को वनडे मैचों में हराया है, और 4 मैच ऐसे रहे है जिसमे कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। इस आंकड़ें के अनुसार वनडे फॉरमेट में पाकिस्तान भारत पर काफी भारी दिख रही है।
कुल वनडे मैच | 132 |
इंडिया की जीत | 55 |
आयरलैंड की जीत | 73 |
बेनतीजा | 04 |
India’s squad for asia cup 2023 | एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया
टीम इंडिया –रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, लोकेश राहुल, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, शुबमान गिल, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और स्टैंड बाई- संजू सैमसन।
Pakistan’s squad for asia cup 2023 | एशिया कप 2023 के लिए टीम पाकिस्तान
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नवाज, अब्दुल्ला शफीक, नसीम शाह, फखर जमान, इमाम-उल-हक, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, सलमान अली आगा, मोहम्मद हारिस, फहीम अशरफ, उसामा मीर, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी।
भारत का अगला मैच कब है 2023 | INDIA KA AGLA MATCH KAB HAI | BHARAT KA MATCH KAB HAI
सवाल-जवाब(FAQ) –
भारत पाकिस्तान का दूसरा मैच कब है 2023?
Bharat Pakistan Ka Dusra Match Kab Hai 2023 – भारत पाकिस्तान के बीच साल 2023 में कुल 2 मैच खेले जाने वाले है, जिसमें से दोनों टीमों के बीच पहला मैच एशिया कप में 2 सितम्बर 2023 को श्रीलंका में और दूसरा मैच वनडे वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर 2023, शनिवार को अहमदाबाद के स्टेडियम में खेला जायेगा। इन दोनों ही मैचों में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आज़म और इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा होंगे।
क्या पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत जाएगा?
हां पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत जयेगा, इस बात की पुष्टि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने की है कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप 2023 में हिस्सा लेने के लिए भारत जाएगी। बता दें कि यह फैसला तब आया है जब भारत ने एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान विश्व कप में भारत न जाने की धमकी दे रहा था।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच 2023 कब था?
भारत बनाम पाकिस्तान मैच 2023 की तारीख – भारत और पाकिस्तान मैच 2023 में 02 सितंबर, 2023 शनिवार को है। दोनों टीमों के बीच यह मैच श्रीलंका के कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2023 में हिस्सा ले रही है।
एशिया कप 2023 कितने ओवर का है?
एशिया कप 2023 वनडे फॉर्मेट यानी 50 ओवर का है, इस साल वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए इस बार का एशिया कप 2023 भी वनडे फॉर्मेट में कर दिया गया। वरना इससे पहले यानी साल 2022 में एशिया कप 20-20 फॉर्मेट में खेला गया था, क्योकि साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप था। वहीं एशिया कप 2023 में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही है, जिन्हे 2 ग्रुप्स में बांटा गया है।
सारांश –
उम्मीद है इस लेख से आपको पता चला होगा कि भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच कब है 2023 (India-pakistan ka cricket match kab hai 2023), भारत-पाकिस्तान के बीच मैच 02 सितंबर 2023 को खेला जाएगा जो एशिया कप 2023 का तीसरा मैच होगा, दोनों टीमों के बीच यह मैच दोपहर 1:00 बजे से खेला जायेगा और मैच का टॉस 12:30 बजे होगा।
क्रिकेट से सम्बंधित सभी रोचक खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video and fans reactions) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।