“जहां मैटर बड़े होते है वहां Sir Jadeja खड़े होते है”, रविंद्र जडेजा ने आख़िरी 2 गेंदों में 10 रन बना कर दिलाई CSK को जीत, तो फैंस ने ठोका सलाम

IPL Final 2023, CSK vs GT: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 29 मई को आईपीएल 2023 का फ़ाइनल मुकाबले खेला गया। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम आमने सामने थी। धोनी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मेज़बान जीटी की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाये।

इसके बाद बारिश ने मैच में ख़लल डाला जिसकी वजह से दूसरी पारी 11 बजे के बाद खेली गई। इसमें 5 ओवर्स की कटौती की गई। अब सीसके को 15 ओवर में 171 रनो का टारगेट मिला। जिसे मेहमान टीम ने 5 विकेट से हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो रहे रविंद्र जडेजा जिन्होंने आख़िरी के 2 गेंदों में 10 रन बना कर अपनी टीम सीएसके को पांचवी बार आईपीएल चैंपियन बनाया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जडेजा को फैंस Sir Jadeja कह कर खूब बधाई दे रहे है।

Sir Jadeja ने आख़िरी के 2 गेंदों में 10रन बना कर बनाया CSK को चैंपियन

171 रनो का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत दमदार रही। सलामी बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी निभाई। Gaikwad (26) और कॉनवे (47) पर आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर आये शिवम दुबे अंत तक बने रहे। चौथे नंबर पर अजिंक्य रहाणे ने 13 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से तूफानी 27 रन बनाये।

पांचवें नंबर पर आये अंबाती रायडू ने 8 गेंदों में 19 रन बनाये। अंबाती रायडू का यह आख़िरी आईपीएल सीजन था। रायडू के बाद आये कप्तान धोनी पहली ही गेंद पर मोहित शर्मा का शिकार बने। धोनी खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद सारी ज़िमेदारी रविंद्र जेडजा पर आ गई। जब शिवम् दुबे से गेंद लग नहीं रही थी तब जडजा ने ही मैच को आगे बढ़ाया। और आख़िरी 2 गेंद पर 1 छक्का और 1 चौका लगा कर टीम को मैच 5 विकेट से जीता दिया। इसके बाद सोशल एमडीए पर फैंस Sir Jadeja की तारीफ़ करते रुक नहीं रहे है।

ALSO READ : “T20 मैच बोलके 2 दिन का टेस्ट मैच दिखा दिया”, लगातार दूसरे दिन भी बारिश की वजह से टला IPL Final 2023, तो भड़के फैंस ने लाई मीम्स की बाढ़

Sir Jadeja ने CSK को बनाया चैंपियन, तो फैंस ने लुटाया प्यार

https://twitter.com/themiteshsingh/status/1663378723985575939?s=20

Leave a comment