“ये कैसा GOAT है जो Vadapav खाता है?”, Rohit Sharma की ख़राब प्रदर्शन से हारी MI, तो फैंस ने कप्तान को बुरी तरह से किया ट्रोल

Rohit Sharma, GT vs MI: बीती रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच आईपीएल 2023 (IPL) का दूसरा क्वॉलिफ़ायर मुकाबला खेला गया। बारिश की वजह से मैच आधे घंटे देरी से 8 बजे से शुरु हुआ। मैच में एमआई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मेजबान गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम ने युवा सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल (Shubman Gill) के शतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खो कर 233 रन बनाये। जिसका पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की पारी 18.2 ओवर में 171 रनो पर समाप्त हुई।

जिस वजह से मुंबई इंडियंस 62 रनो से हार कर आईपीएल 2023 (IPL) से बाहर हो चुकी है। मुंबई की इस शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को दोष दे रहे है। शर्मा की फ़िटनेस पर भी लोग सवाल उठा रहे है इसी वजह से Vadapav नाम लिख कर कप्तान को ट्रोल करने लग रहे है।

Rohit Sharma की ख़राब प्रदर्शन से MI हुई IPL 2023 से बाहर

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बीते कुछ महीनो से अपने फॉर्म को लेकर जूझ रहे है। टीम इंडिया के लिए भी शर्मा बीते 1 सालों में कुछ ख़ास नहीं कर पपाये है। आईपीएल की बात करें तो शर्मा बीते सीजन काफ़ी ज़्यादा निराश किया था, इस साल भी शर्मा का बल्ला खामोश ही नज़र आ आया। बीते सीजन भी शर्मा की वजह से टीम बुरी तरह से फ़्लॉप हुई थी और पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे रही थी।

वहीं इस सीजन मुंबई के बल्लेबाज़ों ने उन्हें प्लेऑफ़ तक ले आये वर्ण शर्मा अपने बल्ले से टीम को जीत दिलाने में नाक़ाम ही साबित हुए। इस मैच की बात करें तो 234 रनो का विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई को चाहिए था कि उन सलामी बल्लेबाज़ और हिटमैन नाम से मशहूर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक अच्छी शुरुआत दे। लेकिन ईशान किशन दूसरी पारी में चोट की वजह से बल्लेबाज़ी करने आये।

ऐसे में शर्मा से टीम को काफ़ी ज़्यादा उमीदें थी। लेकिन शर्मा (Rohit Sharma) ने निराश किया और 7 गेंदों में 8 रन बना कर आउट हो गए। और टीम को बीच मझधार में छोड़ कर चले गए। हालाकिं इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगा कर थोड़ी उमीदें फिरसे जगा दी थी। लेकिन सूर्य भी 38 गेंदों पर 61 रन बना कर आउट हुए, तो मैच मुंबई के हाँथ से निकल गया और सिर्फ़ 171 रनो पर ऑल आउट हो गई। मुंबई की इस हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर बरस पड़े। यहां तक की शर्मा के फिटनेस का मज़ाक बनाने लगे और Vadapav नाम से ट्रेंड कराने लगे।

ALSO READ : “ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी”, Shubman Gill के शतक से MI IPL 2023 से हार कर हुई बाहर, तो फैंस ने Sara को ट्रेंड करा कर लिए मज़े

MI की हार के बाद फैंस ने Rohit Sharma को Vadapav नाम से किया ट्रोल

https://twitter.com/C__JohnnyDepp/status/1662314543870263300?s=20

Leave a comment