Naveen-ul-Haq, MI vs LSG: अगानिस्तान देश के खिलाड़ी नवीन-उल-हक (Naveen-ul-Haq) आईपीएल 2023 में काफ़ी चर्चा में चल रहे है। जबसे आरसीबी (RCB) के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ मैदान पर बहस बाजी हुई है तबसे सोशल मीडिया पर नवीन फैंस के निशाने पर है।
वहीं आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेले जा रहे मुंबई इंडियन बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (MI vs LSG) के बीच मुक़ाबले में भी नवीन एक बार फिर फैंस के निशाने पर आ गए है। लेकिन इस बार फैंस अपना आपा खो कर शर्मनाक तरीके से गाली देने लगे है। सिर्फ़ नवीन ही नहीं उनके (Naveen-ul-Haq) परिवार पर भी ख़ुद को फैंस कहने वाले यूजर्स ने आपत्तिजनक बातें लिखी है, जो अब सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल है।
Rohit Sharma का विकेट लेने वाले Naveen-ul-Haq को पड़ी लताड़
इस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत रोहित शर्मा और ईशान किशन ने की। दोनों इस मैच में फ़्लॉप साबित हुए। सबसे पहले तीसरे ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज़ गेंदबाज़ नवीन-उल-हक (Naveen-ul-Haq) ने रोहित शर्मा का विकेट लिया। नवीन ने रोहित को 10 गेंदों में 11 रन पर रोक कर अपनी टीम को एक बड़ी क़ामयाबी दिलाई।
लेकिन इस विकेट के बाद सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के टॉक्सिक फैंस ने नवीन-उल-हक (Naveen-ul-Haq) को आड़े हांथो लिया और ख़ूब लताड़ा। कई यूजर्स ने तो नवीन को अफगानिस्तानी तालिबानी आतंकी कह दिया। चुकी नवीन अफगानिस्तान से आते है वहां तालिबान की सरकार है इसलिए ख़ुद को फैंस कहने वाले यूजर्स ने इसका सन्दर्भ लेकर युवा खिलाड़ी को ट्रोल किया। जिसका कुछ ट्वीट्स आप नीचे देख सकते है।