“ना बाप बड़ा ना भईया सबसे बड़ा रुपैया”, SRH को 8 विकेट से हरा कर Mumbai Indians पहुंची चौथे नंबर पर, तो फैंस ने Ambani को कराया ट्रेंड

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच आज यानी 21 मई को आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 69वां मुकाबला खेला गया। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में दोपहर 3:30 बजे से भिंडी। इस मैच में एमआई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया।

वहीं पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने मेजबान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को 20 ओवर में 201 रन बनाने का टारगेट दिया। जिसे मुंबई इंडियंस ने 18 ओवर में हासिल कर लिया।

इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत कर आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल पर छलाँग लगाते हुए 16 अंको के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस एमआई के मालिक अम्बानी (Ambani) को ट्रोल करने लगे है।

SRH को 8 विकेट से हरा कर Mumbai Indians पहुंची चौथे नंबर पर

इस मैच में टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मयंक अगरवाल (Mayank Agarwal) के 83 और विवरांत शर्मा (Vivrant Sharma) के 69 रन की मदद से 20 ओवर में 200 रन बनाये। इस सीजन पहली बार एसआरएच की सलामी जोड़ी हिट रही। वहीं मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ आकाश मधवाल (Akash Madhwal) ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किये।

वहीं 201 रनो का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत सधी हुई रही हालाकिं सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) 14 रन बना कर आउट हुए। लेकिन इसके बाद कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी शुरू की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शानदार 128 रनो की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 56 रनो की पारी खेली।

ऐसे करेगी Mumbai Indians प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई

इसके बाद चौथे नंबर पर आये सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ग्रीन का बखूबी साथी दिया और दोनों ने मिलकर 18वें ओवर में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से जीता दिया। ग्रीन इस मैच में विजयी 100 रन की शतकीय पारी खेली। इस जीत के बाद मुंबई अब पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर से चौथे नंबर पर पहुंच गई है। ऐसे में अगर RCB आज का बारिश की वजह से नहीं खेल पाई या हार गई तो मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

ALSO READ : “इसके अंदर अभी भी RCB का ख़ून दौड़ रहा है”, Mayank Agarwal ने Mumbai Indians के ख़िलाफ़ खेली तूफ़ानी पारी, तो फैंस ने ठोका सलाम

यहाँ देखें सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शंस

https://twitter.com/brawny_01/status/1660284085192003585?s=20
https://twitter.com/SunnyYa67011052/status/1660283745163943936?s=20
https://twitter.com/imNPL/status/1660283811433975812?s=20

Leave a comment