“इसके अंदर अभी भी RCB का ख़ून दौड़ रहा है”, Mayank Agarwal ने Mumbai Indians के ख़िलाफ़ खेली तूफ़ानी पारी, तो फैंस ने ठोका सलाम

MI vs SRH: आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 69वां मुकाबला आज यानी 21 मई रविवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू हुआ। जिसमे एमआई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाये।

जिसमे सबसे ज़्यादा सलामी बल्लेबाज़ मयंक अगरवाल (Mayank Agarwal) ने 46 गेंदों में 83 रनो की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 8 चौके लगाए और स्ट्राइक रेट 180.43 का रहा। लीग चरण के आख़िरी मुकाबले में मयंक अग्रवाल की इस पारी से RCB को फायदा हो सकता है। जिस वजह से सोशल मीडिया पर फैंस मयंक को RCB का ख़ून बता रहे है।

मयंक अगरवाल ने मुंबई की गेंदबाज़ो की लगाई क्लास

टॉस हार कर पहल बल्लेबाज़ी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की शुरुआत मयंक अगरवाल (Mayank Agarwal) और विवरांत शर्मा (Vivrant Sharma) ने की। दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले ओवर से ही अपने तेवर दिखाना शुरू किये। जिसका नतीजा रहा कि दोनों ने शानदार शतकीय साझेदारी कर ली। इस दौरान दोनों अपने शतक से चूक गए।

पहले विकेट विवरांत शर्मा के रूप में गिरा वह 47 गेंदों में 69 रन बना कर आकाश मधवाल (Akash Madhwal) का शिकार बने। इसके बाद दूसरा विकेट मयंक अगरवाल (Mayank Agarwal) का गिरा। मयंक को भी आकाश मधवाल ने ही आउट किया। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई को हर हाल में इस मैच को जीतना होगा वो भी बड़े अंतर के साथ।

मयंक अगरवाल को फैंस ने बताया RCB का ख़ून

ऐसे में मयंक की इस पारी को देख सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें RCB के जोड़ रहे है। इसकी पहली वजह है कि मयंक RCB की टीम के साथ खेल चुके है और दूसरा मयंक की इस पारी से मुंबई इंडियंस इस मैच को हार सकती है या बड़े अंतर से जीत दर्ज नहीं कर पायेगी। जिससे RCB को प्लेऑफ में जाने के लिए मदद मिल सकती है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस मयंक को RCB का ख़ून बता रहे है।

ALSO READ : “भारत का अगला किंग रिंकू सिंह”, मैच हार कर भी Rinku Singh ने जीता सबका दिल, तो फैंस ने उठाई Team India में शामिल करने की मांग

यहाँ देखें फैंस के रिएक्शंस

https://twitter.com/UrVoice8/status/1660246999973888002?s=20

Leave a comment