भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने वेस्टइंडीज़ दौरे पर कमाल कर दिया है। वेस्टइंडीज़ बनाम भारत (WI vs IND) के बीच खले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में शतक जड़ दिया है। बता दें कि कोहली इससे पहले वाले मैच में भी अर्धशतक बना कर शतक की तरफ़ बढ़ रहे लेकिन ऐसा हो ना सका। इसकी भरपाई अब कोहली ने सीरीज के दूसरे और आख़िरी टेस्ट के दूसरे दिन कर ली है।
खेल के पहले दिन विराट कोहली (Virat Kohli) ने अर्धशतक जड़ दिया था। वही अब दूसरे दिन लंच से पहले कोहली ने अपने करियर का 76वां शतक जड़ दिया है। मालूम हो कि कोहली का यह मैच अपने पुरे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 500 वां मुक़ाबला है। और अपने 500 वें मुकाबले में शतक जड़ने वाले कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए है। इस ख़ास उपलब्धि पर फैंस भी दिल खोल कर अपना प्यार लुटा रहे है।
Virat Kohli ने 76वां शतक जड़ तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
बीते 20 जुलाई से त्रिनिदाद और टोबैगो के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम (Queens Park Oval) में भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच दूसरे टेस्ट खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान टीम वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा और युवा यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाया। इसके बाद कोहली (Virat Kohli) ने एक नया इतिहास लिख दिया।
बता दें कि साल 2019 के बाद विदेशी सरज़मीं पर टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली (Virat Kohli) का यह पहला शतक है। इस शतक के बाद कोहली ने अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकार्ड तोड़ दिया है। दरअसल सचिन ने अपने 500 अन्तराष्ट्र्य मैच खेलने के बाद 75 शतक लगाया था। लेकिन अब कोहली ने 500 मुकाबले खेलने के बाद 76 शतक लगा दिया है। इस मामले में अब कोहली सचिन से आगे हो चले है।
Virat Kohli के 76वें शतक पर फैंस के रिएक्शंस
nothing just The King silencing his critics yet again #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/VVMyZ6VLIj
— rea (@reaadubey) July 21, 2023
76th International century by king kohli 🔥 #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/rJIqprQczb
— Prayag (@theprayagtiwari) July 21, 2023
“What if I fall?
Oh but my darling, what if you fly” ❤️#ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/g7cRQ6Qhwm— Yashvi. (@BreatheKohli) July 21, 2023
#ViratKohli𓃵 💯 in 500th game pic.twitter.com/OK3zzc4Man
— Meet Patel (@msp_011) July 21, 2023
Virat Kohli scored his 76th century in his 500th international match.
A special knock on special occasion! ✨️#ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/p5t2ZTvu1B
— Sir BoiesX 🕯 (@BoiesX45) July 21, 2023
Overseas century for India :-
Sachin Tendulkar – 29
Virat Kohli – 28
We are coming for Sachin Tendulkar 💥🔥#ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/HSFrr9y5pg
— Saurav (@saurav_viratian) July 21, 2023
76th is here!!!
The man has again proven to the world he was, is and will always remain the Greatest player of the Game Virat Kohli Era 🐐#INDvsWI #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/A7TB1941P9— Priyanshu (@PriyanshuVK18K) July 21, 2023
https://twitter.com/Iamradhe_p00/status/1682400929319096321?s=20
Virat Kohli, The greatest of all time 🐐
Well deserved 29th test century for King Kohli. WE LOVE YOU KOHLI 💯#ViratKohli𓃵 #KingKohli pic.twitter.com/Mprjs7gC9u
— Ashutosh Srivastava 🇮🇳 (@sri_ashutosh08) July 21, 2023
क्रिकेट से सम्बंधित सभी रोचक खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video and fans reactions) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।